NewsjagranNewsjagranNewsjagran
  • बिजनेस न्यूज़
    बिजनेस न्यूज़Show More
    ajit-agarkar-chief-selector-jahir-khan-replace-2027-world-cup
    अजीत अगरकर की कुर्सी पर संकट? ये वर्ल्ड कप विजेता बन सकता है टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर
    15 अगस्त 2026
    car-bike-insurance-fraud-claims-strict-rules-premium-cost
    कार-बाइक इंश्योरेंस पर बढ़ सकता है खर्च, फर्जी क्लेम रोकने के लिए कंपनियां हुईं सख्त, जानें पूरी डिटेल
    15 अगस्त 2026
    8th-pay-commission-18000-basic-pay-salary-fitment-factor
    8th Pay Commission: 18,000 रुपये बेसिक पे वालों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा हिसाब
    15 अगस्त 2026
    windfall-tax-cut-petrol-diesel-export-tax-reduced-impact
    Windfall Tax Cut: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, कम कर दिया ये टैक्स, इस कदम का असर समझिए
    15 अगस्त 2026
    karnataka-puc-fee-hike-new-rates-from-15-august-2026
    Karnataka: कार-बाइक चलाने वालों की ढीली होगी जेब! PUC की फीस बढ़ी, 15 अगस्त से लागू हुए नए नियम
    15 अगस्त 2026
  • कमोडिटी
    कमोडिटीShow More
    gold-price-today-15-august-2026-independence-day-gold-rate-falls-24-22-carat
    स्वतंत्रता दिवस पर सोना हुआ सस्ता, 24 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव में गिरावट; चांदी भी फिसली
    15 अगस्त 2026
    gold-price-today-14-august-2026-delhi-jaipur-lucknow-22-carat-gold-rate
    Gold Price Today: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सोना फिसला; दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में ₹1,40,940 पर आया 22 कैरेट
    14 अगस्त 2026
    gold-silver-price-13-august-2026-gold-rises-silver-falls
    Gold Silver Price: 2 महीने के हाई पर पहुंचने के बाद सोना हुआ और भी महंगा, चांदी फिसली
    13 अगस्त 2026
    gold-silver-price-13-august-2026-gold-rises-silver-falls
    Gold Price Today: दो दिनों में ₹10,100 चढ़ी चांदी, सोना भी महंगा, चेक करें 10 शहरों में 24 से 18 कैरट के लेटेस्ट भाव
    12 अगस्त 2026
    oil-prices-surge-hormuz-strait-red-sea-attacks-india-impact
    Crude Oil Price: ट्रंप की कड़ी मांगों से डील की उम्मीदों को झटका, कच्चे तेल में 5% उछाल; ब्रेंट $90 के करीब
    11 अगस्त 2026
  • शेयर बाज़ार
    शेयर बाज़ारShow More
    metal-mining-sector-7-stocks-up-47-percent-one-month-multibagger-return
    मेटल-माइनिंग सेक्टर के 7 शेयरों में एक महीने में 47% तक तेजी, इस स्टॉक ने दिया 112% का मल्टीबैगर रिटर्न
    15 अगस्त 2026
    july-mutual-fund-buying-smallcap-stocks-idbi-bank-pine-labs-force-motors-godawari-power-kfin-technologies
    जुलाई में इन 5 स्मॉलकैप शेयरों में म्यूचुअल फंडों ने की जमकर खरीदारी, जानिए फंड मैनेजरों ने क्या देखा
    15 अगस्त 2026
    yes-bank-share-8100-crore-mtn-program-funding-investors
    Yes Bank Share: निवेशकों के लिए बड़ी खबर, ₹8,100 करोड़ जुटाने का रास्ता साफ; अब रॉकेट बनेंगे शेयर?
    15 अगस्त 2026
    nelco-share-tata-group-stock-63-percent-return-6-months-52-week-high
    Nelco Share: टाटा के इस शेयर ने कराई जबरदस्त कमाई, 6 महीने में 63% रिटर्न, 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव
    15 अगस्त 2026
    lalithaa-jewellery-mart-ipo-anchor-investors-508-crore-1700-crore-issue
    Lalithaa Jewellery Mart IPO: 22 एंकर इनवेस्टर्स से मिले ₹508 करोड़, 17 अगस्त को खुलेगा ₹1,700 करोड़ का इश्यू
    15 अगस्त 2026
Search
© 2026 News Jagran Digital Media. All Rights Reserved. | Udyam-HR-05-0178310
Reading: Transshipment Scam: अमेरिका ने चला दिया हवा में तीर, चीन के साथ भारत का वो कनेक्शन साबित करना मुश्किल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NewsjagranNewsjagran
Font ResizerAa
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Search
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Follow US
© 2026 News Jagran. All Rights Reserved.
बिजनेस न्यूज़

Transshipment Scam: अमेरिका ने चला दिया हवा में तीर, चीन के साथ भारत का वो कनेक्शन साबित करना मुश्किल

Namam Sharma
Last updated: 2026/08/15 at 6:02 अपराह्न
Namam Sharma - Senior Editor – Newsjagran
Share
13 Min Read
transshipment-scam-america-china-india-tariff-gtri-report
SHARE

China US Tariff: अमेरिका ने भारत पर चीनी सामान के गैर-कानूनी ट्रांसशिपमेंट के आरोप लगाए हैं। वॉशिंगटन का दावा है कि टैरिफ से बचने के लिए चीन से आने वाले सामान को भारत, मैक्सिको और वियतनाम जैसे देशों के जरिए अमेरिकी बाजार तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, भारतीय थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने इन दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अमेरिका ने भारत की कथित भूमिका साबित करने के लिए ठोस शिपमेंट-लेवल सबूत पेश नहीं किए हैं।

Contents
अमेरिका ने भारत को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखापंप और कंप्रेसर को लेकर अमेरिका की चिंताचीनी कंपोनेंट इस्तेमाल करने से प्रोडक्ट चीन का नहीं हो जाताचीन से इंपोर्ट घटा, लेकिन अमेरिका की कुल इंपोर्ट निर्भरता नहीं घटीभारत का आंकड़ा क्या कहता है?GTRI ने बताईं अमेरिकी दावे की चार बड़ी कमजोरियांअब भारतीय निर्यातकों पर बढ़ सकती है जांचभारत को शिपमेंट-लेवल सबूत मांगने चाहिएभारत के सामने दोहरी चुनौती

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ की लड़ाई का असर अब भारत समेत दूसरे देशों पर भी दिखाई दे रहा है। व्हाइट हाउस ने 13 अगस्त को ‘द ग्रेट ट्रांसशिपमेंट स्कैम: राइज, स्कोप, एंड कॉस्ट्स’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की। इसमें आरोप लगाया गया कि कई देशों के जरिए सामान को अमेरिकी बाजार में भेजकर टैरिफ से बचने की कोशिश की जा रही है।

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत, मैक्सिको और वियतनाम के जरिए करीब 67 अरब डॉलर का सामान ट्रांसशिप किया गया, जिससे अमेरिका को लगभग 28 अरब डॉलर के टैरिफ राजस्व का नुकसान हुआ। हालांकि, GTRI का कहना है कि इस आंकड़े में भारत की कितनी हिस्सेदारी है, इसका कोई स्पष्ट देशवार विवरण रिपोर्ट में नहीं दिया गया है।

अमेरिका ने भारत को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा

व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत को कनाडा, यूरोपीय संघ, इजरायल, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ टियर-1 हाई-रिस्क ट्रांसशिपमेंट देशों में रखा गया है।

रिपोर्ट में ट्रांसशिपमेंट के तहत री-लेबलिंग, री-पैकेजिंग, री-इनवॉइसिंग, मामूली प्रोसेसिंग और सामान के वास्तविक मूल देश को लेकर गलत जानकारी देने जैसी गतिविधियों का जिक्र किया गया है।

लेकिन GTRI के संस्थापक अजय श्रीवास्तव का कहना है कि केवल व्यापार के आंकड़ों में बदलाव से यह साबित नहीं किया जा सकता कि भारत के जरिए चीनी सामान को अवैध तरीके से अमेरिका भेजा जा रहा है।

थिंक टैंक के मुताबिक, अमेरिकी रिपोर्ट में न तो किसी भारतीय निर्यातक का नाम दिया गया है और न ही किसी ऐसे विशिष्ट भारतीय शिपमेंट की पहचान की गई है जिसे टैरिफ चोरी का मामला साबित किया गया हो।

पंप और कंप्रेसर को लेकर अमेरिका की चिंता

व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में HS कोड 8413 और 8414 के तहत आने वाले पंप और कंप्रेसर उत्पादों के मामले में पुणे-गुजरात-चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का उल्लेख किया गया है।

GTRI ने इस उदाहरण को लेकर कहा कि इन उत्पादों में भारत का अपना मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बेस है। इसलिए केवल इस आधार पर भारतीय उत्पादों को चीनी सामान का री-रूटिंग नेटवर्क मानना उचित नहीं है।

थिंक टैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने दुनिया भर में करीब 1.61 अरब डॉलर के लिक्विड पंप एक्सपोर्ट किए। इनमें अमेरिका को लगभग 41.45 करोड़ डॉलर का निर्यात शामिल था। इसी अवधि में चीन से भारत ने करीब 32.64 करोड़ डॉलर के लिक्विड पंप इंपोर्ट किए।

इसी तरह भारत ने करीब 1.48 अरब डॉलर के एयर पंप और गैस कंप्रेसर दुनिया को एक्सपोर्ट किए। इनमें अमेरिका को लगभग 33.54 करोड़ डॉलर का निर्यात शामिल था। वहीं चीन से इन उत्पादों का भारत का इंपोर्ट करीब 1.63 अरब डॉलर रहा।

GTRI का तर्क है कि भारत के एक्सपोर्ट का बड़ा आकार यह दिखाता है कि इन क्षेत्रों में देश की वास्तविक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मौजूद है। चीन से किसी उत्पाद या उसके कंपोनेंट का आयात होना अपने आप में गैर-कानूनी ट्रांसशिपमेंट का प्रमाण नहीं है।

चीनी कंपोनेंट इस्तेमाल करने से प्रोडक्ट चीन का नहीं हो जाता

GTRI ने वैश्विक सप्लाई चेन के एक अहम पहलू की ओर ध्यान दिलाया है। आज दुनिया के कई देशों में बनने वाले उत्पादों में अलग-अलग देशों से आए कंपोनेंट और इंटरमीडिएट गुड्स इस्तेमाल होते हैं।

चीन भारत, मैक्सिको और वियतनाम जैसे देशों के मैन्युफैक्चरर्स को बड़ी मात्रा में कंपोनेंट और इंटरमीडिएट सामान सप्लाई करता है। इनका इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग, असेंबली, टेस्टिंग या फिनिशिंग के बाद अंतिम उत्पाद बनाने में किया जा सकता है।

GTRI के मुताबिक, अगर किसी देश में पर्याप्त मैन्युफैक्चरिंग और वैल्यू एडिशन हुआ है तो उस उत्पाद को केवल चीनी इनपुट के इस्तेमाल के आधार पर चीनी ट्रांसशिपमेंट नहीं कहा जा सकता।

थिंक टैंक ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में असली मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों और कस्टम्स फ्रॉड के बीच अंतर स्पष्ट रूप से बनाए रखना जरूरी है। असेंबली, टेस्टिंग, फिनिशिंग और कंपोनेंट इंटीग्रेशन जैसी गतिविधियों को जानबूझकर की गई री-लेबलिंग या री-इनवॉइसिंग के साथ एक ही नजर से देखने पर वास्तविक कारोबार और धोखाधड़ी के बीच की सीमा धुंधली हो सकती है।

चीन से इंपोर्ट घटा, लेकिन अमेरिका की कुल इंपोर्ट निर्भरता नहीं घटी

GTRI ने अमेरिकी टैरिफ नीति के असर को लेकर भी सवाल उठाए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका का चीन से इंपोर्ट 2017 के 525.8 अरब डॉलर से घटकर 2025 में 327.5 अरब डॉलर रह गया।

लेकिन इसी अवधि में अमेरिका का कुल इंपोर्ट 2.41 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 3.50 ट्रिलियन डॉलर हो गया।

GTRI का कहना है कि इससे संकेत मिलता है कि टैरिफ ने अमेरिका की विदेशी सामानों पर कुल निर्भरता को खत्म नहीं किया, बल्कि इंपोर्ट के स्रोत में बदलाव किया है। चीन से सीधे सामान खरीदने के बजाय अमेरिका दूसरे देशों से ज्यादा सामान मंगा रहा है।

इस दौरान चीन ने भी अपनी भूमिका में बदलाव किया है। वह कई देशों में स्थित मैन्युफैक्चरर्स को इंटरमीडिएट गुड्स और कंपोनेंट्स सप्लाई करके वैश्विक वैल्यू चेन में अपनी भागीदारी बनाए हुए है।

भारत का आंकड़ा क्या कहता है?

GTRI ने 2017 से 2024 के बीच अलग-अलग देशों के व्यापार आंकड़ों का उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका को एक्सपोर्ट बढ़ने और चीन से इंपोर्ट बढ़ने का संबंध अपने आप ट्रांसशिपमेंट साबित नहीं करता।

इस अवधि में अमेरिका को भारत का एक्सपोर्ट 40.7 अरब डॉलर बढ़ा, जबकि चीन से भारत का इंपोर्ट 52.4 अरब डॉलर बढ़ा।

इसी तरह अमेरिका को मैक्सिको का एक्सपोर्ट 194.2 अरब डॉलर बढ़ा, जबकि चीन से उसका इंपोर्ट 54.3 अरब डॉलर बढ़ा। वियतनाम के मामले में अमेरिका को एक्सपोर्ट 94.1 अरब डॉलर बढ़ा, जबकि चीन से उसका इंपोर्ट 90.2 अरब डॉलर बढ़ा।

GTRI का कहना है कि चीन से भारत आने वाले सामान का इस्तेमाल घरेलू बाजार, वास्तविक मैन्युफैक्चरिंग या अमेरिका के अलावा दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करने में भी हो सकता है। इसलिए केवल दो देशों के ट्रेड डेटा को जोड़कर अवैध ट्रांसशिपमेंट का निष्कर्ष निकालना पर्याप्त नहीं है।

GTRI ने बताईं अमेरिकी दावे की चार बड़ी कमजोरियां

GTRI ने व्हाइट हाउस की रिपोर्ट के आधार पर चार प्रमुख चिंताएं सामने रखी हैं।

पहली कमजोरी: ट्रांसशिपमेंट की परिभाषा को बहुत व्यापक बना देने का खतरा है। सामान्य रूप से सामान को बिना पर्याप्त बदलाव के दूसरे देश के जरिए भेजना और वास्तविक मैन्युफैक्चरिंग या असेंबली अलग-अलग गतिविधियां हैं।

दूसरी कमजोरी: व्यापार के आंकड़ों में संबंध दिखने से उत्पाद के वास्तविक मूल स्थान को लेकर धोखाधड़ी साबित नहीं होती। चीन से अमेरिकी इंपोर्ट घटने और भारत जैसे देशों से इंपोर्ट बढ़ने का मतलब यह नहीं कि वही चीनी सामान दूसरे लेबल के साथ अमेरिका पहुंचा।

तीसरी कमजोरी: अलग-अलग देशों पर लगाए गए टैरिफ में बड़ा अंतर कंपनियों को नियमों से बचने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। इसलिए केवल व्यापार में बदलाव देखने के बजाय वास्तविक शिपमेंट की जांच जरूरी है।

चौथी कमजोरी: अमेरिका के मौजूदा नॉन-प्रिफरेंशियल रूल्स ऑफ ओरिजिन में ‘सब्सटैंशियल ट्रांसफॉर्मेशन’ यानी पर्याप्त बदलाव के सिद्धांत का इस्तेमाल होता है। GTRI के अनुसार, नियमों की अत्यधिक सख्ती से वैध मैन्युफैक्चरर्स के लिए अनिश्चितता और अनुपालन लागत बढ़ सकती है।

अब भारतीय निर्यातकों पर बढ़ सकती है जांच

व्हाइट हाउस ने संदिग्ध ट्रांसशिपमेंट पर कार्रवाई के लिए ज्यादा सख्त जांच व्यवस्था की बात कही है। अमेरिका ज्यादा जोखिम वाले शिपमेंट की पहचान करने के लिए नए तकनीकी टूल विकसित कर रहा है।

रिपोर्ट में ‘Detective Border’ नाम के AI-आधारित सिस्टम का भी उल्लेख किया गया है। इसका उद्देश्य ट्रेड डेटा का विश्लेषण कर घोषित मूल देश, शिपमेंट की रूटिंग हिस्ट्री और कंपोनेंट कंटेंट के बीच संभावित विसंगतियों को पहचानना है।

अगर अमेरिकी जांच व्यवस्था भारत से आने वाले शिपमेंट पर ज्यादा फोकस करती है तो भारतीय निर्यातकों के लिए जांच बढ़ सकती है। इससे कस्टम्स जांच, शिपमेंट में देरी, अतिरिक्त ड्यूटी और संभावित जुर्माने जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं।

खासकर वे भारतीय कंपनियां इस जांच के दायरे में आ सकती हैं जो चीनी कंपोनेंट या इंटरमीडिएट गुड्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन भारत में उनका पर्याप्त प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन करती हैं।

भारत को शिपमेंट-लेवल सबूत मांगने चाहिए

GTRI ने सुझाव दिया है कि भारत को अमेरिका से 67 अरब डॉलर के ट्रांसशिपमेंट अनुमान का विस्तृत आधार मांगना चाहिए। इसमें देश, उत्पाद और शिपमेंट स्तर की जानकारी शामिल होनी चाहिए।

भारतीय अधिकारियों को उन उत्पाद श्रेणियों की भी जांच करनी चाहिए जिनका अमेरिकी रिपोर्ट में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इसमें कंपनी स्तर पर चीन से होने वाले इंपोर्ट और अमेरिका को होने वाले एक्सपोर्ट का मिलान किया जा सकता है। साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि भारत में कितना वास्तविक वैल्यू एडिशन हुआ है।

ऐसी जांच से वास्तविक टैरिफ चोरी के मामलों को पकड़ने में मदद मिल सकती है और उन भारतीय निर्यातकों को भी बचाया जा सकता है जो वैश्विक सप्लाई चेन में पूरी तरह वैध तरीके से काम कर रहे हैं।

भारत के सामने दोहरी चुनौती

अमेरिका के आरोपों के बाद भारत के सामने चुनौती आसान नहीं है। एक तरफ यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोई भारतीय कंपनी वास्तव में मूल स्थान के नियमों का दुरुपयोग करके अमेरिकी टैरिफ से बचने की कोशिश न कर रही हो। दूसरी तरफ उन कंपनियों को भी अनावश्यक कार्रवाई से बचाना जरूरी है जो चीन से कंपोनेंट खरीदकर भारत में वास्तविक मैन्युफैक्चरिंग करती हैं।

अमेरिका का तर्क है कि अवैध ट्रांसशिपमेंट उसकी टैरिफ नीति को कमजोर करता है और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है। वहीं GTRI का कहना है कि भारत के पूरे एक्सपोर्ट सेक्टर को संदेह की नजर से देखने के बजाय विशिष्ट शिपमेंट, कंपनियों और लेनदेन के ठोस सबूत सामने रखे जाने चाहिए।

आखिरकार, चीन से किसी देश का इंपोर्ट बढ़ना और उसी देश से अमेरिका का एक्सपोर्ट बढ़ना अपने आप में टैरिफ चोरी का सबूत नहीं है। असली सवाल यह है कि क्या किसी खास शिपमेंट ने गलत तरीके से मूल देश बदला, या फिर उस देश में वास्तव में पर्याप्त मैन्युफैक्चरिंग और वैल्यू एडिशन हुआ था। आने वाले समय में अमेरिकी जांच इसी अंतर को तय करेगी।

You Might Also Like

अजीत अगरकर की कुर्सी पर संकट? ये वर्ल्ड कप विजेता बन सकता है टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर

कार-बाइक इंश्योरेंस पर बढ़ सकता है खर्च, फर्जी क्लेम रोकने के लिए कंपनियां हुईं सख्त, जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: 18,000 रुपये बेसिक पे वालों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा हिसाब

Windfall Tax Cut: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, कम कर दिया ये टैक्स, इस कदम का असर समझिए

Karnataka: कार-बाइक चलाने वालों की ढीली होगी जेब! PUC की फीस बढ़ी, 15 अगस्त से लागू हुए नए नियम

TAGGED: America China Tariff, China US Tariff, Chinese Goods Transshipment, GTRI Ajay Srivastava, GTRI Report, India China trade, India US trade, Transshipment Scam, US Tariff India
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
By Namam Sharma Senior Editor – Newsjagran
Follow:
नमम शर्मा, Newsjagran के सीनियर एडिटर हैं। बिज़नेस न्यूज़, कमोडिटी बाज़ार, सोना-चांदी भाव, पेट्रोल-डीजल रेट और फाइनेंस में 9 साल का अनुभव। हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के जानकार।
Previous Article awarapan-2-screening-viral-video-couple-spoiler-fight VIDEO: ‘आवारापन 2’ की स्क्रीनिंग में बवाल! कपल के स्पॉइलर से शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला
Next Article 8th-pay-commission-18000-basic-pay-salary-fitment-factor 8th Pay Commission: 18,000 रुपये बेसिक पे वालों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा हिसाब

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

ipo-gmp-today-mainboard-sme
IPO GMP Today: 15 अगस्त को इन IPOs का ग्रे मार्केट प्रीमियम मजबूत, Shiprocket से Dhoot Transmission तक जानें GMP
शेयर बाज़ार फाइनेंस
gold-price-today
Gold Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
silver-price-today
Silver Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
live-petrol-diesel-price
Petrol Diesel Price Today: आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
cng-price-today
CNG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में CNG के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
lpg-price-today
LPG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
crude-oil-price-today
Crude Oil Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट या तेजी? जानिए आज का लेटेस्ट अपडेट
कमोडिटी फाइनेंस
png-price-today
PNG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में PNG गैस के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
government-spending-as-percent-of-gdp-kiribati-marshall-islands-ukraine
USD/INR Live Chart: डॉलर बनाम रुपया, आज का एक्सचेंज रेट, लाइव चार्ट और पूरा विश्लेषण
फाइनेंस
bitcoin-price-today-live-chart-hindi
Bitcoin Price Today: लाइव बिटकॉइन प्राइस, चार्ट, मार्केट कैप और निवेश से पहले जानें जरूरी बातें
फाइनेंस

महत्वपूर्ण पृष्ठ

  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार

त्वरित लिंक्स

  • 8 वेतन आयोग
  • सरकारी योजनाएं
  • बिजनेस न्यूज़
  • Advertise With Us
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
  • Terms of Service

Discover News Jagran

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer & Affiliate Disclosure
  • Editorial Policy
  • Author Bio & Team
  • Career

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today
NewsjagranNewsjagran
© 2026 News Jagran Digital Media | Google News Approved | MSME: Udyam-HR-05-0178310
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Manage Consent
To provide the best experiences, we use technologies like cookies to store and/or access device information. Consenting to these technologies will allow us to process data such as browsing behaviour or unique IDs on this site. Not consenting or withdrawing consent, may adversely affect certain features and functions.
Functional Always active
The technical storage or access is strictly necessary for the legitimate purpose of enabling the use of a specific service explicitly requested by the subscriber or user, or for the sole purpose of carrying out the transmission of a communication over an electronic communications network.
Preferences
The technical storage or access is necessary for the legitimate purpose of storing preferences that are not requested by the subscriber or user.
Statistics
The technical storage or access that is used exclusively for statistical purposes. The technical storage or access that is used exclusively for anonymous statistical purposes. Without a subpoena, voluntary compliance on the part of your Internet Service Provider, or additional records from a third party, information stored or retrieved for this purpose alone cannot usually be used to identify you.
Marketing
The technical storage or access is required to create user profiles to send advertising, or to track the user on a website or across several websites for similar marketing purposes.
  • Manage options
  • Manage services
  • Manage {vendor_count} vendors
  • Read more about these purposes
View preferences
  • {title}
  • {title}
  • {title}
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?