Top 8 Hindi OTT Release October 2024: इस अक्टूबर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें अनन्या पांडे और करीना कपूर की फिल्में भी शामिल हैं.
Top 8 Hindi OTT Release October 2024: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं और फैंस को एंटरटेन करती हैं. अब अक्टूबर महीने में भी कई शानदार फिल्में और सीरीज आने वाली हैं. आइए जानते हैं हिंदी भाषा में कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं.
Top 8 Hindi OTT Release October 2024
CTRL- नेटफ्लिक्सि
इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे अनन्या पांडे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चंगुल में फंस जाती है. अनन्या की पर्सनल लाइफ पूरी तरह से AI के कंट्रोल में आ जाती है. फिल्म 4 अक्टूबर को रिलीज होगी.
अमर प्रेम की प्रेम कहानी- जियो सिनेमा
इस फिल्म में सनी सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म जियो सिनेमा पर 4 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में प्रनूतन बहल लीड रोल में हैं.
दो पत्ती- नेटफ्लिक्स
दो पत्ती में कृति सेनन और काजोल लीड रोल में हैं. ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी.
द बकिंघम मर्डर्स
करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है. लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि मूवी अक्टूबर में ही रिलीज होगी.
फेबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स 3- नेटफ्लिक्स

इस सीरीज का तीसरा सीजन 18 अक्टूबर को रिलीज होगा. इस सीरीज में महीप कपूर, भावना पांडे, नीम कोठारी और सीमा सजदेह लीड रोल्स में हैं. इस सीरीज में रिद्धिमा कपूर, शालिनी पस्सी और कल्याणी साहा चावला भी नजर आएंगी.
युध्रा
एक्शन फिल्म युध्रा 20 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई. फिल्म को रवि उदयवर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. फिल्म में मालविका मोहन, राघव जुयाल, गजराव राव, राम कपूर, राज अर्जुन और शिल्पा शुक्ला जैसे स्टार्स हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म अक्टूबर में ही ओटीटी पर रिलीज होगी.
Thangalaan
चियान विक्रम और मालविका मोहन की फिल्म की ओटीटी पर रिलीज में देरी हो रही थी. पहले ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म किन्हीं कारणों से टल गई. लेकिन अब खबरें हैं कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर 2024 में ही रिलीज होगी.
Vaazhai
मारी सेल्वराज कीक्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 11 अक्टूबर को रिलीज होगी. पहले ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया. फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


