The Vvaan Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म The Vvaan ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन Hanuman Ansh से करीब दोगुनी कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया।
HighLights
- सोमवार को The Vvaan ने Hanuman Ansh से ज्यादा कमाई की
- शुरुआती दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई
- The Vvaan सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज हुई थी
नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) स्टारर The Vvaan को रिलीज के बाद समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अब तक मजबूत नजर आ रहा है। रविवार को शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी।
सुपरनैचुरल थ्रिलर के सामने इस समय Hanuman Ansh जैसी डिवोशनल ड्रामा फिल्म भी सिनेमाघरों में मौजूद है। सोमवार की कमाई के आंकड़ों में The Vvaan ने Hanuman Ansh को पीछे छोड़ दिया।
चौथे दिन The Vvaan ने की Hanuman Ansh से दोगुनी कमाई

The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने अपनी कमाई में इजाफा किया और करीब 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़ी तथा इसने लगभग 14.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से रफ्तार नहीं खोई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, The Vvaan ने चौथे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
वहीं, इसी दिन Hanuman Ansh का कलेक्शन लगभग 2.75 करोड़ रुपये रहा। इस तरह सोमवार को The Vvaan की सिंगल-डे कमाई Hanuman Ansh के मुकाबले करीब दोगुनी रही।
चार दिनों में 38 करोड़ के पार पहुंची कमाई

चौथे दिन के कलेक्शन को जोड़ने के बाद The Vvaan की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई करीब 38.85 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन करीब 46.35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने चार दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, The Vvaan की दुनियाभर में कमाई करीब 50.35 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन लगभग 4 करोड़ रुपये है।
हालांकि, आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई काफी हद तक वीकडेज में दर्शकों की संख्या और आगामी रिलीज फिल्मों से मिलने वाली प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगी।
क्या है The Vvaan की कहानी?

The Vvaan की कहानी बिहार के एक रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां ‘वन देवी’ के वास की मान्यता है। गांववालों का विश्वास है कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना बेहद खतरनाक है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति शाम के बाद जंगल में प्रवेश करता है, वह वापस नहीं लौटता।
फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने मिलकर लिखी है। अरुणाभ कुमार ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Source: Sacnilk की रिपोर्ट पर आधारित।


