NewsjagranNewsjagranNewsjagran
  • बिजनेस न्यूज़
    बिजनेस न्यूज़Show More
    india-fastest-growing-economy-world-bank-gdp-growth-forecast-2026-2027
    सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी रहेगा भारत, मिडिल ईस्ट तनाव भी नहीं रोक पाएगा विकास; वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया GDP अनुमान
    12 जून 2026
    radhika-ambani-success-failure-learning-life-lessons
    सफलता-विफलता की कहानी, राधिका अंबानी की जुबानी; बताया क्यों सीखने की आदत कभी नहीं रुकनी चाहिए
    12 जून 2026
    sgb-redemption-rbi-announces-price-rs-15038-per-gram-investors-got-huge-return
    SGB Redemption: 7 साल में ₹1 लाख बने ₹4.78 लाख, RBI ने घोषित की रिडेम्पशन कीमत; ब्याज जोड़ें तो रिटर्न और भी बड़ा
    12 जून 2026
    niti-aayog-meeting-pm-modi-5-targets-for-states-viksit-bharat-2047
    NITI Aayog: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्यों के सामने रख दिए ये 5 अहम लक्ष्य
    11 जून 2026
    credit-card-on-2000-fd-for-low-cibil-score
    Credit Card: खराब CIBIL स्कोर वालों के लिए राहत! सिर्फ ₹2,000 की FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, साथ में 7% तक ब्याज का फायदा
    11 जून 2026
  • कमोडिटी
    कमोडिटीShow More
    gold-silver-price-crash-gold-falls-rs-15765-silver-rs-53810-in-one-month
    Gold Silver Price Crash: फिर औंधे मुंह गिरी कीमतें! सोना एक महीने में ₹15,765 टूटा, चांदी ₹53,810 सस्ती; जानिए कहां पहुंच गए भाव
    11 जून 2026
    gold-silver-price-today-10-june-2026-gold-falls-rs4300-silver-drops-rs10000
    Gold Silver Price Today: सोना ₹4,300 लुढ़का, चांदी ₹10,000 टूटी, खरीदारी का मौका या अभी और गिरेंगे भाव?
    10 जून 2026
    petrol-price-today-9-june-2026-petrol-diesel-rate-noida-delhi-crude-oil-price
    Petrol Price Today: क्रूड के भाव में नरमी नहीं, नोएडा में आज पेट्रोल ₹102 और डीजल ₹97 के पार, जानिए आज का भाव
    9 जून 2026
    petrol-diesel-cng-lpg-supply-delhi-fuel-stock-76-days-india
    Petrol Diesel CNG LPG Supply: दिल्ली में ईंधन की कोई कमी नहीं, देश में 76 दिन का फ्यूल स्टॉक मौजूद- सरकार
    8 जून 2026
    petrol-diesel-price-today-8-june-2026-city-wise-rates
    Petrol Diesel Price Today: फिर उबलने लगा क्रूड ऑयल, लेकिन राहत बरकरार; बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110 और डीजल ₹98 के पार, जानिए आपके शहर का ताजा रेट
    8 जून 2026
  • शेयर बाज़ार
    शेयर बाज़ारShow More
    spacex-ipo-antonio-gracias-elon-musk-friend-billion-dollar-gain
    SpaceX IPO: Elon Musk के दोस्त Antonio Gracias की 65 अरब डॉलर की कमाई? जानिए पूरी कहानी
    11 जून 2026
    siyaram-recycling-foreign-order-share-price-upper-circuit-analysis
    73% टूट चुका है यह स्मॉलकैप शेयर, अब मिला ₹1.77 करोड़ का विदेशी ऑर्डर; 5% अपर सर्किट के बाद निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
    11 जून 2026
    infosys-share-price-clsa-target-price-genai-growth-story
    Infosys Share Price: गिरावट के बीच इंफोसिस पर बुलिश हुआ CLSA, ₹1,512 का टारगेट; क्या AI बनेगा अगली ग्रोथ का इंजन?
    11 जून 2026
    commodity-mutual-fund-top-silver-etf-fof-returns-one-year
    Commodity Mutual Fund: इन 5 सिल्वर फंड्स ने 1 साल में दोगुना से ज्यादा किया पैसा, ₹1 लाख निवेश पर मिले ₹2.11 लाख तक
    11 जून 2026
    it-stocks-crash-tcs-wipro-hcl-52-week-low-reasons-behind-fall
    IT Stocks Crash: आईटी शेयरों में भारी गिरावट, 52 हफ्ते के लो पर पहुंचे टीसीएस, विप्रो और एचसीएल, निवेशक क्यों हुए चिंतित?
    11 जून 2026
Search
© 2026 News Jagran Digital Media. All Rights Reserved. | Udyam-HR-05-0178310
Reading: Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjain, उज्जैन क्यों है स्वर्ग से भी बढ़कर सब तीर्थों में श्रेष्ठ, जानिए 10 कारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NewsjagranNewsjagran
Font ResizerAa
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Search
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Follow US
© 2026 News Jagran. All Rights Reserved.
मनोरंजन

Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjain, उज्जैन क्यों है स्वर्ग से भी बढ़कर सब तीर्थों में श्रेष्ठ, जानिए 10 कारण

Namam Sharma
Last updated: 2025/07/05 at 8:26 पूर्वाह्न
Namam Sharma - Senior Editor – Newsjagran
Share
9 Min Read
Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjain
SHARE

Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjain : श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन उज्जैन से. उज्जैन क्यों है स्वर्ग से भी बढ़कर सब तीर्थों में श्रेष्ठ, जानिए 10 कारण.

Contents
Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjainउज्जैन क्यों है स्वर्ग से भी बढ़कर सब तीर्थों में श्रेष्ठ, जानिए 10 कारण.

Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjain

उज्जैन क्यों है स्वर्ग से भी बढ़कर सब तीर्थों में श्रेष्ठ, जानिए 10 कारण.

वैसे तीर्थराज तो प्रयाग है लेकिन संपूर्ण भारत में महाकाल की नगरी उज्जैन को सब तीर्थों में श्रेष्ठ माना जाता है जिसके कई कारण है। पहला यह कि यहां जितने प्रमुख और महत्वपूर्ण स्थान है उतने किसी तीर्थ क्षेत्र में नहीं। आओ जानते हैं उन्हीं में से 10 प्रमुख कारणों को।

श्मशान, ऊषर, क्षेत्र, पीठं तु वनमेव च,

पंचैकत्र न लभ्यते महाकाल पुरदृते। (अवन्तिका क्षेत्र माहात्म्य 1-42) 

यहां पर श्मशान, ऊषर, क्षेत्र, पीठ एवं वन- ये 5 विशेष संयोग एक ही स्थल पर उपलब्ध हैं। यह संयोग उज्जैन की महिमा को और भी अधिक गरिमामय बनाता है। 

1. ज्योतिर्लिंग : उज्जैन स्थित महाकाल बाबा का ज्योतिर्लिंग सभी ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख है क्यों पुराणों में लिखा है कि आकाशे तारकं लिंगं, पाताले हाटकेश्वरम्। मृत्युलोके च महाकालौ: लिंगत्रय नमोस्तुते।।

अर्थात:- आकाश में तारकलिंग है पाताल में हाटकेश्वरलिंग है तथा मृत्युलोक में महाकाल ज्योतिर्लिंग स्थित है। सभी 12 ज्योतिर्लिंगों को नस्कार। मतलब यह कि इस धरती पर एकमात्र महाकाल ज्योतिर्लिंग ही है जिन्हें कालों के काल महाकाल कहा जाता है। महाकाल मंदिर के सबसे उपरी तल पर नागचंद्रेश्वर का मंदिर है। भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन वर्ष में केवल 1 ही बार, अर्थात नागपंचमी पर होते हैं। पूरे भारतवर्ष में यह एकमात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां ताजी चिताभस्म से प्रात: 4 बजे भस्म आरती होती है। इस मंदिर से ही प्राचीनकाल में संपूर्ण विश्व के मानक समय का निर्धारण होता था। इसलिए भी इन्हें कालों के काल महाकाल कहा जाता है। उज्जैन के आकाश से ही काल्पनिक कर्क रेखा गुजरती है।

2. शक्तिपीठ : उज्जैन में दो शक्तिपीठ माने गए हैं पहला हरसिद्धि माता और दूसरा गढ़कालिका माता का शक्तिपीठ। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि उज्जैन में शिप्रा नदी के तट के पास स्थित भैरव पर्वत पर मां भगवती सती के ओष्ठ गिरे थे। कहते हैं कि हरसिद्धि का मंदिर वहां स्थित है जहां सती के शरीर का अंश अर्थात हाथ की कोहनी आकर गिर गई थी। अत: इस स्थल को भी शक्तिपीठ के अंतर्गत माना जाता है। इस देवी मंदिर का पुराणों में भी वर्णन मिलता है।

3. काल भैरव : उज्जैन में भैरवगढ़ में साक्षात भैवरनाथ विराजमान है। यहां भैरवनाथ की मूर्ति मदिरापान करती है। ऐसा मंदिर विश्व में कोई दूसरा नहीं। कालभैरव का यह मंदिर लगभग छह हजार साल पुराना माना जाता है। 

4. सिद्धों की तपोभूमि : उज्जैन कई सिद्धों और भगवानों की तपोभूमि रहा है। यहां पर गढ़कालिका क्षेत्र में गुरु गोरखनाथ के गुरु मत्स्येन्द्रनाथ (मछंदरनाथ) का सिद्ध समाधि स्थल है तो दूसरी ओर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी ने भी उज्जैन में विहार किया था। भरथरी गुफा में विक्रमादित्य के भाई राजा भर्तृहरि ने तपस्या की थी। गुफा राजा भर्तृहरि के भतीजे गोपीचन्द की है। इस तरह उज्जैन में ऐसे कई स्थल है जहां पर ऋषियों ने तप किया था। एक श्रुतिकथा के अनुसार उज्जयिनी में अत्रि ऋषि ने तीन हज़ार साल तक घोर तपस्या की थी। अत: यह संपूर्ण नगरी ही तपो‍भूमि है।

5. मोक्षदायिनी क्षिपा नदी तट पर कुंभ का आयोजन : मोक्षदायिनी शिप्रा के तट पर‍ स्‍थित पौराणिक काल के कई सिद्ध क्षेत्र हैं। कुंभ के चार स्थानों में से एक क्षिप्रा नदी ही वह स्थान है जहां अमृत कलश से एक बूंद अमृत छलक कर हां गिरा था। यही कारण है कि यहां कुंभ का आयोजन होता है। यहां के कुंभ मेरे को सिंहस्थ कहा जाता है।

इस नदी की महिमा का वर्णन वेद, पुराण और साहित्य में विस्तार से मिलता है।

6. पांच पवित्र बरगदों में से एक : उज्जैन में सिद्धवट को चार प्रमुख प्राचीन और पवित्र वटों में से एक माना जाता है। अक्षयवट, वंशीवट, गयावट और सिद्धवट का प्रमुखता से वर्णन मिलता है। प्रयाग (इलाहाबाद) में अक्षयवट, मथुरा-वृंदावन में वंशीवट, गया में गयावट जिसे बौधवट भी कहा जाता है और यहां उज्जैन में पवित्र सिद्धवट हैं। नासिक के पंचववटी क्षेत्र में सीता माता की गुफा के पास पांच प्राचीन वृक्ष है जिन्हें पंचवट के नाम से जाना जाता है। सिद्धवट को शक्तिभेद तीर्थ के नाम से जाना जाता है। तीर्थदीपिका में पांच वटवृक्षों का वर्णिन मिलता है। स्कंद पुराण अनुसार पार्वती माता द्वारा लगाए गए इस वट की शिव के रूप में पूजा होती है। इसी जगह पर पिंडदान तर्पण आदि किया जाता हैं। गया के बाद यह पिंडदान का प्रमुख क्षेत्र भी है।

7. श्रीराम, हनुमान और कृष्ण से जुड़े स्थल : पुराणों के अनुसार महाकाल मंदिर और गढ़कालिका की गाथा हनुमानजी से जुड़ी है। श्रुतिकथा के अनुसार रुद्रसागर नामक स्थान पर प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे। रामघाट की कथा भी इसी से जुड़ी है। तीसरा यह कि यहां अंकपात क्षेत्र में स्थित इस आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा और बलरामजी ने अपने गुरु श्री सांदीपनि ऋषि के सान्निध्य में रहकर गुरुकुल परंपरानुसार विद्याध्ययन कर 14 विद्याएं तथा 64 कलाएं सीखी थीं। यहां श्रीकृष्ण 64 दिन रहे थे और यहां के वन क्षेत्रों से लकड़ियां एकत्रित करने जाते थे। शिक्षा पूर्ण करने के बाद वे अपने गुरु के पुत्र की खोज में चले गए थे और बाद में पुन: गुरु के पुत्र को लेकर उज्जैन पधारे थे।

8. श्री मंगलनाथ मंदिर : मत्स्य पुराण में मंगल ग्रह को भू‍‍मि-पुत्र कहा गया है। पौराणिक मान्यता भी यही है कि मंगल ग्रह की जन्मभूमि भी यहीं है। मंगल ग्रह की शांति, शिव कृपा, ऋणमुक्ति तथा धन प्राप्ति हेतु श्री मंगलनाथजी की प्राय: उपासना की जाती है। यहां पर भात-पूजा तथा रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। ज्योतिष एवं खगोल‍ विज्ञान के दृष्टिकोण से यह स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjain

9. नगरकोट की रानी : नगरकोट की रानी प्राचीन उज्जयिनी के दक्षिण-पश्चिम कोने की सुरक्षा देवी है। राजा विक्रमादित्य और राजा भर्तृहरि की अनेक कथाएं इस स्‍थान से जुड़ी हुई हैं। यह स्थान नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़ा है। यह स्थान नगर के प्राचीन कच्चे परकोटे पर स्थित है इसलिए इसे नगरकोट की रानी कहा कहा जाता है।

10. चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की नगरी : भारत में चक्रवर्ती सम्राट उसे कहा जाता है जिसका की संपूर्ण भारत ही नहीं विश्व के अन्य कई क्षेत्रों में राज रहा हो। विक्रम वेताल और सिंहासन बत्तीसी की कहानियां महान सम्राट विक्रमादित्य से ही जुड़ी हुई है। विक्रम संवत अनुसार विक्रमादित्य आज (2020) से 2291 वर्ष पूर्व हुए थे। कलि काल के 3000 वर्ष बीत जाने पर 101 ईसा पूर्व सम्राट विक्रमादित्य का जन्म हुआ। उन्होंने 100 वर्ष तक राज किया। -(गीता प्रेस, गोरखपुर भविष्यपुराण, पृष्ठ 245)।

यहां पर विक्रमादित्य के बाद किसी भी राजा को राज करने के अधिकार तभी प्राप्त होता है जबकि वह राजा विक्रमादित्य की तरह पराक्रमी और न्यायप्रिय हो। कुछ लोग मानते हैं कि यही कारण था कि राजा भोज को अपनी राजधानी धार और भोपाल में बनाना पड़ी थी।

कहते हैं कि अवंतिका अर्थात उज्जैन के एक ही राजा है और वह है महाकाल बाबा। कोई भी राजा यहां रात नहीं रुक सकता। उनके रुकने के लिए उज्जैन से बाहर एक अलग स्थान नियुक्त है। किवदंति है कि जो भी राजा यहां रात रुकता है और यदि वह सत्यवादी नहीं है तो उसके जीवन में संकट प्रारंभ हो जाते हैं।

Also Read;

Maa Vaishno Devi Live Darshan From Bhawan, मां वैष्णो देवी के 10 रहस्य और चमत्कार

You Might Also Like

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का वीडियो वायरल, फैंस बोले- ‘ऐसा लगा जैसे फिर लौट आए SSR’

‘पंचायत’ सीजन 5 की हुई आधिकारिक घोषणा, जानिए कब और कहां देख पाएंगे अभिषेक-रिंकी की कहानी

‘Dhurandhar 2’ OTT Release: भारत में Netflix पर नहीं आएगी रणवीर सिंह की फिल्म, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग

40-50 की उम्र में क्यों बढ़ रहे अचानक हार्ट अटैक? अभिनेता Dileep Raj की मौत के बाद डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Mouni Roy Divorce Rumours: पति Suraj Nambiar ने डिएक्टिवेट किया Instagram? शादी की तस्वीरें भी हुईं गायब

TAGGED: dharma, Shri Mahakaleshwar Jyotirling Live Darshan From Ujjain, उज्जैन क्यों है स्वर्ग से भी बढ़कर सब तीर्थों में श्रेष्ठ, श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन उज्जैन
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
By Namam Sharma Senior Editor – Newsjagran
Follow:
नमम शर्मा, Newsjagran के सीनियर एडिटर हैं। बिज़नेस न्यूज़, कमोडिटी बाज़ार, सोना-चांदी भाव, पेट्रोल-डीजल रेट और फाइनेंस में 9 साल का अनुभव। हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के जानकार।
Previous Article ऑटोमेटेड IVF सिस्टम से पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा ऑटोमेटेड IVF सिस्टम से पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा, AI का करिश्मा!
Next Article Gensol Engineering Ltd Scam Gensol Engineering Ltd Scam : जानें क्या है जेनसोल स्कैम और कैसे हुआ पर्दाफाश, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा.

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today

Recent Posts

  • सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी रहेगा भारत, मिडिल ईस्ट तनाव भी नहीं रोक पाएगा विकास; वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया GDP अनुमान
  • सफलता-विफलता की कहानी, राधिका अंबानी की जुबानी; बताया क्यों सीखने की आदत कभी नहीं रुकनी चाहिए
  • SGB Redemption: 7 साल में ₹1 लाख बने ₹4.78 लाख, RBI ने घोषित की रिडेम्पशन कीमत; ब्याज जोड़ें तो रिटर्न और भी बड़ा
  • NITI Aayog: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्यों के सामने रख दिए ये 5 अहम लक्ष्य
  • SpaceX IPO: Elon Musk के दोस्त Antonio Gracias की 65 अरब डॉलर की कमाई? जानिए पूरी कहानी

महत्वपूर्ण पृष्ठ

  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार

त्वरित लिंक्स

  • 8 वेतन आयोग
  • सरकारी योजनाएं
  • बिजनेस न्यूज़
  • Advertise With Us
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
  • Terms of Service

Discover News Jagran

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer & Affiliate Disclosure
  • Editorial Policy
  • Author Bio & Team
  • Career

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today
NewsjagranNewsjagran
© 2026 News Jagran Digital Media | Google News Approved | MSME: Udyam-HR-05-0178310
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Manage Consent
To provide the best experiences, we use technologies like cookies to store and/or access device information. Consenting to these technologies will allow us to process data such as browsing behaviour or unique IDs on this site. Not consenting or withdrawing consent, may adversely affect certain features and functions.
Functional Always active
The technical storage or access is strictly necessary for the legitimate purpose of enabling the use of a specific service explicitly requested by the subscriber or user, or for the sole purpose of carrying out the transmission of a communication over an electronic communications network.
Preferences
The technical storage or access is necessary for the legitimate purpose of storing preferences that are not requested by the subscriber or user.
Statistics
The technical storage or access that is used exclusively for statistical purposes. The technical storage or access that is used exclusively for anonymous statistical purposes. Without a subpoena, voluntary compliance on the part of your Internet Service Provider, or additional records from a third party, information stored or retrieved for this purpose alone cannot usually be used to identify you.
Marketing
The technical storage or access is required to create user profiles to send advertising, or to track the user on a website or across several websites for similar marketing purposes.
  • Manage options
  • Manage services
  • Manage {vendor_count} vendors
  • Read more about these purposes
View preferences
  • {title}
  • {title}
  • {title}
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?