Made-in-India game FAU-G Creates World Record: भारत में बने इस गेम ने रिलीज़ होने से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. आइए हम आपको पीएम मोदी से कनेक्शन वाले इस मेड इन इंडिया गेम के बारे में बताते हैं.
Made-in-India game FAU-G Creates World Record: भारत में बना मेड-इन-इंडिया गेम FAU-G: Domination ने गेमिंग की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस गेम ने सिर्फ तीन हफ्तों में 1 मिलियन से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए हैं. यह उपलब्धि नाज़ारा पब्लिशिंग और nCore Games के लिए एक महत्वपूर्ण माइल स्टोन है, जो इसे इतनी तेजी से इस मुकाम तक पहुंचाने वाला सबसे तेज़ गेम बनाता है.
Made-in-India game FAU-G Creates World Record
FAU-G: Domination का प्री-रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर को शुरू हुआ था, और इसके बाद से ही इसे भारतीय गेमर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. इस गेम के ट्रेलर और FAU-G: Domination वर्ल्ड प्रीमियर इवेंट ने गेमर्स के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. इस इवेंट में nCore Group और Dot9 Games के मेंटर अक्षय कुमार भी शामिल थे.

सह-संस्थापक ने क्या कहा?
nCore Games के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने कहा, “इतनी जल्दी इस माइलस्टोन को हासिल करना हाई क्वालिटी वाले, भारत में निर्मित कंटेंट की बढ़ती मांग का एक बड़ा प्रमाण है. भारतीय गेमर्स एक समझदार दर्शक हैं, और उनका जबरदस्त समर्थन दिखाता है कि वे अपने संस्कृति और पहचान को दर्शाने वाले अनुभवों के लिए भूखे हैं.”
Dot9 Games के सह-संस्थापक और सीईओ दीपक ऐल ने कहा, “एक मिलियन प्री-रजिस्ट्रेशन हमारे लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है. हम गेम को और भी बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लॉन्च से पहले कुछ प्ले टेस्ट भी करेंगे.”
पीएम मोदी ने किया था आह्वान

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने भाषण के दौरान भारतीय गेमिंग इडस्ट्री को विश्व स्तरीय गेम्स डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया था. इस गेम में विभिन्न नक्शे, हथियार और फायरफाइट्स शामिल हैं, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय गेमर्स के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेंगे.
इस गेम को भारत के वीरों को समर्पित किया गया है. FAU-G: Domination में कुछ विशेष कॉस्मेटिक आइटम भी शामिल होंगे, जिनकी 100 प्रतिशत आय भारत के वीर को जाएगी.
FAU-G: Domination की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय गेमिंग उद्योग में विश्व स्तरीय गेम्स बनाने की क्षमता है और यह गेमर्स के बीच एक नई उम्मीद जगाने में सफल रहा है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


