Instagram पर दिखे सेंसेटिव कंटेट के लिए Meta ने माफी मांगी: दुनियाभर के Instagram यूजर्स अपने फीड पर हिंसक और सेंसेटिव कंटेट दिखने के कारण परेशान रहे. मेटा ने इसके लिए माफी मांगते हुए कहा कि इस गलती को ठीक कर दिया गया है.
Instagram पर दिखे सेंसेटिव कंटेट के लिए Meta ने माफी मांगी
बीते एक-दो दिन से दुनियाभर के Instagram यूजर्स परेशान रहे हैं. दरअसल, उनके फीड पर हिंसक और सेंसेटिव कंटेट की बाढ़ आई हुई है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें हर दूसरी रील या पोस्ट ऐसी दिख रही है, जो हिंसा, गनशॉट्स और गोलीबारी आदि से संबंधित है. कई यूजर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत की है. इसके बाद इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी Meta ने माफी मांगते हुए कहा कि इस गलती को ठीक कर दिया गया है.

यूजर्स को अचानक दिखने लगे हिंसा वाले वीडियो
सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि पिछले कुछ घंटों से उसकी रील्स फीड में केवल हिंसक और डिस्टर्ब कर देने वाले वीडियो नजर आ रहे हैं. उसने पूछा कि क्या बाकी लोगों के साथ भी ऐसा हो रहा है? एक और यूजर ने पोस्ट किया, “इंस्टाग्राम को क्या हो गया है? कुछ स्क्रॉल के बाद ही मैं केवल हिंसा और सेंसेटिव कंटेट देख रहा हूं.” इसी तरह एक और यूजर ने एक्स पर लिखा, “मेटा ये क्या हो रहा है? मेरे इंस्टाग्राम फीड पर पिछले 8 घंटे से ज्यादा समय से केवल सेंसेटिव कंटेट आ रहा है. क्या किसी और को भी यह दिक्कत आ रही है?”
मेटा ने कहा- गलती को कर लिया है ठीक
मेटा ने इस मामले को लेकर माफी मांगी है और गलती ठीक कर लेने की बात कही है. कंपनी ने कहा कि उस एरर को ठीक कर लिया गया है, जिसकी वजह से रील्स में हिंसक और सेंसेटिव कंटेट दिख रहा है. बता दें कि मेटा की नीतियों की तहत कंपनी ऐसे कंटेट को यूजर्स को नहीं दिखाती, जो हिंसक या सेंसेटिव हो. हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह कुछ ग्राफिक कंटेट को यूजर्स तक जाने देती है ताकि जरूरी मुद्दों पर जागरुकता फैलाई जा सके. ऐसा कंटेट वॉर्निंग लेबल के साथ आता है.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


