Human Like Robot देख रह जाएंगे दंग : पोलैंड की एक स्टार्टअप कंपनी Clone Robotics ने अपने अत्याधुनिक रोबोट ‘प्रोटोक्लोन’ का एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो लोगों को हैरानी में डाल रहा है.
Human Like Robot देख रह जाएंगे दंग
Human Like Robot: इस कंपनी की स्थापना 2021 में हुई थी और इसका उद्देश्य है ऐसा रोबोट बनाना जो हर मामले में इंसानों से मेल खाता हो, चाहे वो शारीरिक संरचना हो या फिर रोबोट का मूवमेंट हो. वीडियो हो रहा वायरल. पोलैंड की एक स्टार्टअप कंपनी Clone Robotics ने अपने अत्याधुनिक रोबोट ‘प्रोटोक्लोन’ का एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो लोगों को हैरानी में डाल रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट छत से लटका हुआ है और उसके हाथ-पैर इंसानों जैसे अंदाज़ में हिल-डुल रहे हैं. कभी वह कंधे उचकाता है तो कभी हाथों की मुट्ठियां भींचता है. यह रोबोट पूरी तरह से इंसान की तरह ही सारे काम कर रहा है.
वीडियो में दिखाया गया ‘प्रोटोक्लोन’ दरअसल कंपनी का पहला मसल बेस्ड एंड्रॉइड है जिसमें खास तरह की ‘मायोफाइबर’ मसल तकनीक इस्तेमाल की गई है. इन मसल्स को आर्टिफिशियल लिगामेंट्स और जोड़ने वाले सामानों की मदद से मानव कंकाल के अनुरूप जोड़ा गया है जिससे रोबोट के अंग नैचुरल ढ़ंग से हिलते हैं. इस रोबोट के अंदर 206 हड्डियां हैं जो मजबूत और सस्ते पॉलीमर से बनी हैं. इसके कंधों में 20 डिग्री तक मूवमेंट की क्षमता है और शरीर के ऊपरी हिस्से में कुल मिलाकर 164 डिग्री तक हिलने-डुलने की आज़ादी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसके मायोफाइबर न सिर्फ हल्के हैं बल्कि ताकतवर, तेज़ और ज्यादा ताकतवर भी हैं.
कंपनी का ये है सपना
सिर में लगे चार कैमरे, 70 इनर्शियल सेंसर और 320 प्रेशर सेंसर रोबोट के हर मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं. प्रोटोक्लोन कंपनी के भविष्य के मॉडल ‘क्लोन अल्फा’ का प्रोटोटाइप है. कंपनी का सपना है कि यह रोबोट एक दिन इंसानों की तरह चल सकेगा, घर के काम करेगा जैसे झाड़ू-पोंछा, खाना बनाना और यहां तक कि मेहमानों से हाथ भी मिलाएगा और मज़ाकिया बातें करेगा.
हाइड्रोलिक सिस्टम का होता है इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक, इस रोबोट की मसल्स को चलाने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का इस्तेमाल होता है जिसमें बैटरी से चलने वाला एक छोटा सा पंप काम करता है जो आकार में दिल जितना है और 500 वॉट की शक्ति से द्रव को पंप करता है. हालांकि रोबोट को छूने या दर्द महसूस करने की क्षमता नहीं है लेकिन इसके शरीर में सेंसर लगे हैं जो यह बताने में सक्षम हैं कि शरीर का कौन-सा हिस्सा कहां है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


