Google Pay Introduced a Great Offer: यूपीआई सर्विस गूगल पे देश में काफी ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप माना जाता है. अब गूगल पे ने लोगों को एक बेहतरीन ऑफर पेश किया है जिससे लोग 1001 रुपये जीत सकते हैं.
Google Pay Offer: यूपीआई सर्विस गूगल पे देश में काफी ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप माना जाता है. अब गूगल पे ने लोगों को एक बेहतरीन ऑफर पेश किया है जिससे लोग 1001 रुपये जीत सकते हैं. बता दें कि यह ऑफर फेस्टिव सीजर पर शुरू किया गया था जो फिलहाल अभी तक लाइव है. इस ऑफर में यूजर 1001 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं.
Google Pay Introduced a Great Offer
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऑफर को प्राप्त करने के लिए आपको कुछ नियम फॉलो करने होंगे. दरअसल, गूगल पे के इस ऑफर के तहत आप लोगों को 6 अलग-अलग तरह के लड्डू जमा करने पड़ेंगे. जानकारी के अनुसार, इस ऑफर में गूगल पे यूजर्स 51 रुपये से लेकर 1001 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी डेली लाइफ में ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. बता दें कि कैशबैक के लिए आपके पास 6 में से कम से कम एक लड्डू होना चाहिए. यह ऑफर 21 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 7 नवंबर तक रहेगा.
कैसे मिलेंगे लड्डू

अब आपको बताते हैं कि कैसे आपको गूगल पे पर लड्डू मिलेंगे. अगर आप किसी भी मर्चेंट पर यूपीआई के जरिए कम से कम 100 रुपये का भुगतान करते हैं तो आपको लड्डू मिल सकता है. इतना ही नहीं अगर आप यूपीआई के जरिए 100 रुपये का मोबाइल फोन रिचार्ज या पोस्टपेड बिल पेमेंट करते हैं तो भी आपको लड्डू मिल सकता है. साथ ही यूपीआई के जरिए कम से कम 3000 रुपये का क्रेडिट कार्ड बिल भरने पर भी आपको लड्डू मिल सकता है.
लड्डू मिलने के बाद आप गूगल पे ऐप पर जाकर ऑफर्स एंड रिवॉर्ड सेक्शन में जाकर पता लगा सकते हैं कि आपके पास कितने Laddoos मौजूद है. यहां पर आपको इस ऑफर से जुड़ी सारी अन्य जानकारी भी मिल जाएंगी.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


