Best 7 Malayalam Crime Thriller Movies On OTT : यकीन मानिए सस्पेंस देख हैरान रह जाएंगे. ओटीटी पर तमाम मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जिनको आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं.
Best 7 Malayalam Crime Thriller Movies On OTT : अगर आपको भी साउथ इंडियन फिल्मों का शौक है, वो भी सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर और खून-खराबे से भरी हुई, तो आप सही जगह पर आए हैं. लेकिन ओटीटी पर देखने के लिए साउथ में भी बहुत सा कंटेट मौजूद है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या देखें. तो हम आपके लिए मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. चलिए आपको बताते हैं.
Best 7 Malayalam Crime Thriller Movies On OTT
1. एला वीजा पूनचिरा

एला वीजा पूनचिरा केरल के कोट्टायम जिले की कहानी पर आधारित है. पुलिस अधिकारियों को मानसून के दौरान एक खौफनाक मामला मिलता है, जिसमें वह एक महिला के बॉडी पार्ट्स की खोज करते हैं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
2. अथिरन

अथिरन एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें फहाद फाजिल ने अहम भूमिका निभाई है. यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है.
3. कुरुथी

कुरुथी मनु वारियर द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, रोशन मैथ्यू, नैस्लेन के. गफूर आदि सितारों ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
Also Read;
Best 5 South Indian Movies In Hindi: दक्षिण भारत की ऐसी फिल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए
4. मेमोरीज

जेठू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित क्राइम-थ्रिलर मेमोरीज हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. इसकी कहानी सैम एलेक्स पर आधारित है, जो शराब की लत से जूझ रहा एक पुलिसकर्मी है. उसे मजबूरी में कई हत्याओं की जांच करना पड़ता है.
5. कीडम

कीडम एक थ्रिलर फिल्म है, जो कि राधिका बालन पर केंद्रित है. राधिका एक टेक्निकल एक्सपर्ट है, जो अपने सेलफोन हैरेसर्स का सामना करती है. इसे जी5 पर देखा जा सकता है.
6. मिडनाइट मर्डर्स

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद मिडनाइट मर्डर्स स्लैशर थ्रिलर फिल्म है. इसमें कातिल अपने शिकार को काटकर फेंक देता है. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
7. धूमम

धूमम मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो पवन कुमार द्वारा निर्देशित और होम्बले फिल्मस द्वारा निर्मित है. फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर जेनर पर आधारित है. इसे एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है.
About Author:
NewsJagran Entertainment Desk मलयालम सहित रीजनल सिनेमा, क्राइम-थ्रिलर फ़िल्मों और OTT कंटेंट पर curated और analysis-based जानकारी प्रकाशित करता है।
Website: https://newsjagran.in
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


