Broken Heart Actresses : इन एक्ट्रेस को प्यार भी हुआ लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई (Broken Heart Actresses)। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने आज तक शादी नहीं की है। इन एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे तो बहुत बार सुनने को मिले। जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की और कुंवारी रहीं। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में।
फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि इस महीने में लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो लोग बहुत लकी होते हैं, जिनको उनका प्यार मिलता है। हालांकि, हर किसी की किस्मत ऐसी हो जरूरी नहीं।
आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्यार तो हुआ। लेकिन, उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। उनका दिल टूटा तो उन्होंने शादी भी नहीं की। चलिए जानते हैं उनके बारे में।
Broken Heart Actresses
कई लोगों संग जुड़ा सुष्मिता का नाम: Broken Heart Actresses

सुष्मिता सेन आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। सुष्मिता ने 48 साल की होने के बावजूद अभी तक शादी नहीं की है। उनका नाम वसीम अकरम, अनिल कुंबले, ललित मोदी समेत कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, मिस यूनिवर्स ने दो बेटियों को गोद ले रखा है और ऐसी खबरें हैं कि वह फिलहाल मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।
आशा पारेख ने नहीं की शादी: Broken Heart Actresses

आशा पारेख अपने जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस 81 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं की। एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी ‘आशा पारेख: द हिट गर्ल’ में बताया था कि वह मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नासिर हुसैन से प्यार करती थीं। मगर उन्होंने उनसे शादी नहीं की, क्योंकि नासिर शादीशुदा थे और वह किसी का घर तोड़कर अपना घर नहीं बसाना चाहती थीं।
तब्बू को नहीं मिला मिस्टर परफेक्ट: Broken Heart Actresses

तबस्सुम फातिमा हाशमी उर्फ तब्बू 52 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। ऐसा कहा जाता है कि तब्बू और नागार्जुन ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए तब्बू ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
इतना ही नहीं, तब्बू का नाम एक्टर संजय कपूर के साथ भी जुड़ा था। इसका खुलासा खुद अभिनेता TOI को दिए इंटरव्यू में किया था। हालांकि, ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका और दोनों जल्द अलग हो गए। फिर तब्बू का नाम बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़ा, दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए।
अमीषा पटेल की अफेयर की हुई खूब चर्चाएं: Broken Heart Actresses

अमीषा का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के संग जुड़ चुका है। गदर 2 की सकीना यानी अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो न प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अमीषा 48 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। उन्होंने डेट तो कई लोगों को किया पर कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।
नेस से ब्रेकअप के बाद अमीषा पटेल के अफेयर की खूब चर्चाएं विक्रम भट्ट के साथ हुई। दोनों ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। खुद अमीषा भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं।
नरगिस फाखरी: Broken Heart Actresses

एक्ट्रेस 44 साल की हो चुकी हैं और वह सिंगल रहकर ही अपना जीवन जी रही हैं। नरगिस ने साल 2011 में रॉकस्टार से डेब्यू किया था और एक समय था जब नरगिस का नाम उदय चोपड़ा के साथ लिया जाता था। नरगिस फाखरी ने भी अभी तक शादी नहीं की है।
Newsjagran आशा कर्ता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Broken Heart Actresses के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Broken Heart Actresses के बारे में आइडियाज मिल सके
आज के ताजा रेट्स और मार्केट अपडेट
बाजार, निवेश और रोजमर्रा के खर्चों से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह पर देखें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप सोना-चांदी, ईंधन, गैस, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया और IPO बाजार के ताजा अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
क्यों देखें ये अपडेट?
सोना-चांदी की कीमतें निवेश और ज्वेलरी बाजार की दिशा तय करती हैं। पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक बजट पर असर डालते हैं। कच्चे तेल की कीमतों से वैश्विक बाजार और महंगाई प्रभावित होती है, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर विदेशी व्यापार, निवेश और शेयर बाजार की चाल समझने में मदद करती है। वहीं IPO GMP नए IPO की संभावित लिस्टिंग और निवेशकों की रुचि का शुरुआती संकेत देता है।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार विश्लेषण और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए ऊपर दिए गए संबंधित पेज जरूर देखें।


