जानिए कंसीव करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए? आइए जानते हैं कंसीव करने के लिए किस तरह के आहार से बचें? अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने डाइट पर विशेष ध्यान दें.
जानिए कंसीव करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
शादी के कुछ सालों के अंदर लगभग हर एक कपल्स बेबी प्लानिंग की तैयारी शुरू कर देते हैं, लेकिन कई बार प्लानिंग शुरू करने के बाद भी महिलाओं को कंसीव करने में परेशानी होती है. इसके पीछे कई लाइफस्टाइल से जुड़े कारण हो सकते हैं. वहीं, गलत खानपान आपके गर्भधारण की योजना को खराब कर सकते हैं. इसलिए अगर आप कंसीव करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने डाइट में बदलाव करें. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह देने जा रहे हैं, जिससे आपको कंसीव करने में परेशानी हो सकती है. आइए जानते हैं कंसीव करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
कंसीव करने के लिए कैसा होना चाहिए आहार?
- अगर आप बेबी प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने डाइट पर अधिक से अधिक ध्यान दें.
- सबसे पहले आहार में अधिक प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करें.
- कैल्शियम और फोलिक एसिड का नियमित रूप से सेवन करें.
- हरी पत्तेदार साग सब्जियों का सेवन करें.
- अधिक से अधिक फलों का सेवन करें.
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें और सही मात्रा में पानी पिएं.

प्रोसेस्ड और जंक फूड से बना लें दूरी
अगर आपने बेबी प्लानिंग की तैयार शुरू कर दी है, तो सबसे पहले प्रोसेस्ड फूड और जंकफूड्स से दूरी बना लें. अगर आप रोजाना पिज्जा, बर्गर, पैकेट स्नैक्स, फ्रेंच फ्राइज जैसे फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में ट्रांस फैट और अतिरिक्त नमक जाता है, जो ओवुलेशन को प्रभावित कर सकते हैं और हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकते हैं. इससे कंसीव करने में परेशानी हो सकती है.
सॉफ्ट ड्रिंक्स और कैफीन
कंसीव करने की तैयार कर रही हैं, तो सबसे पहले सॉफ्ट ड्रिंक्स और कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन न करें. यह फर्टिलिटी पर असर डाल सकता है. इसके साथ ही कैफीन यूटराइन ब्लड फ्लो को कम कर सकता है, जिससे कंसीव करने में महिलाओं को परेशानी हो सकती है
शराब और एल्कोहल से रहे दूर
अल्कोहल और सिगरेट दोनों ही चीजें न सिर्फ महिलाओं के कंसीव करने की क्षमता पर असर डालती है, बल्कि पुरुषों की फर्टिलिटी क्षमता को भई कम करती हैं. इससे अंडों की क्वालिटी और स्पर्म की संख्या दोनों ही प्रभावित होती है. इसलिए ऐसी चीजों से दूर रहें.
रेड मीट और सैचुरेटेड फैट
काफी ज्यादा ऑयली और हैवी नॉन-वेज खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे ओवुलेशन और हार्मोनल समस्याएं बढ़ जाती हैं. इसलिए बेबी प्लानिंग के दौरान इस तरह के आहार का सेवन करने से बचना चाहिए.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


