आर माधवन की जबरदस्त 5 ओटीटी फिल्में: आर माधवन बॉलीवुड के साथ साउथ में भी खूब एक्टिव हैं. उनकी फिल्में आती रहती हैं. आर माधवन के आप फैन हैं तो देख डालिए उनकी ये बेस्ट फिल्में.
आर माधवन की जबरदस्त 5 ओटीटी फिल्में
OTT Movies: आर माधवन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वो बॉलीवुड के साथ साउथ में भी खूब फेमस हैं. उन्हें इंडस्ट्री में कई साल हो चुके हैं. आर माधवन ने रोमांटिक से लेकर क्राइम तक कई फिल्में की हैं. आर माधवन की फैन फॉलोइंद बहुत तगड़ी है. उनकी कोई भी फिल्म आती है तो वो बॉक्स ऑफिस पर छा जाती है. अगर आप भी आर माधवन के बड़े फैन हैं तो उनकी 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें वीकेंड पर आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
1. तनु वेड्स मनु

आर माधवन और कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के दो पार्ट्स आए थे और दोनों ही हिट मजेदार रहे हैं. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
2. रहना है तेरे दिल में

आर माधवन और दिया मिर्जा की ये बेस्ट फिल्मों में से एक है. ये क्लासिक कल्ट फिल्म है जिसे कभी भी देखा जा सकता है. इसके गानों से लेकर स्टोरी तक हर किसी के लोग फैन हैं. रहना है तेरे दिल में को लोग एक नहीं बल्कि कई बार देख चुके हैं. इस वीकेंड पर सुकून से कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो ये देख डालिए. रहना है तेरे दिल में को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
3. रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
आर माधवन की रॉकेट्री साल 2022 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म तमिल तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलज हुई थी. फिल्म में एयरोस्पेस इंजीनियर के स्ट्रगल को दिखाया गया था. इस फिल्म को एमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
4. शैतान
माधवन रोमांस के साथ लोगों को बखूबी डरा भी सकते हैं. अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म शैतान आई थी. जिसमें वो लोगों को काफी डराते हुए नजर आए थे. शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
5. विक्रम वेधा

आर माधवन और विजय सेतुपति की फिल्म विक्रम वेधा साल 2017 में आई थी. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. बॉलीवुड में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ इस फिल्म का रीमेक बनाया गया था मगर वो चल नहीं पाई. आर माधवन की विक्रम वेधा को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


