हिंदू नववर्ष 2025 के पहले दिन इन पूजा सामग्री से करें पूजा: हिंदू नववर्ष का पहला दिन 30 मार्च 2025 को है. इस दिन पूजा के लिए कुछ सामग्री का जरुर इस्तेमाल करें. मान्यता है इससे सालभर सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है.
हिंदू नववर्ष 2025 के पहले दिन इन पूजा सामग्री से करें पूजा
Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष का पहला दिन हिंदूओं के लिए बहुत खास होता है. इस साल हिंदू नववर्ष 30 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है. साल का पहला दिन शुभ हो तो सालभर सुख, समृद्धि और शुभ फलदायी होता है. इस दिन शुभ कार्य करने का फल पूरे साल मिलता है.
यही वजह है कि हिंदू नववर्ष के पहले दिन कई महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान किए जाते है, जैसे हवन, गणपति-लक्ष्मी पूजन, गुड़ी पड़वा पूजन आदि. ऐसे में पूजा आदि में कोई अवरोध न हो इसके लिए जरुरी सामग्री जान लें.
हिंदू नववर्ष के पहले दिन की पूजा सामग्री

सूर्य पूजा – जल, तांबे का कलश, कुमकुम, चावल, लाल फूल, लाल चंदन
गणपति-लक्ष्मी पूजा – फूल, फल, कमलगट्टा, मोदक, खीर का भोग, सिंदूर, चावल, कुमकुम, मौली, सिक्का, गंगाजल, दूर्वा
हवन – एक गोला या सूखा नारियल, लाल रंग का कपड़ा, बेल, नीम, पीपल का तना और छाल, गूलर की छाल और पलाश, अश्वगंधा, ब्राह्मी, मुलैठी की जड़, चावल, गाय का घी, लौंग, कलावा, एक हवन कुंड और सूखी लकड़ियां, आम की लकड़ी, तना और पत्ता, चंदन की लकड़ी हैं. इनके अतिरिक्त काला तिल, गुग्गल, जौ और शक्कर, कपूर, लोभान, इलायची.
गुड़ी पड़वा – एक बांस की छड़ी, कपड़ा, नीम और आम के पत्ते और लाल फूलों की एक माला, जल, कलश, फूल
मां दुर्गा पूजा, घटस्थापना सामग्री – हिंदू नववर्ष के पहले दिन आम का पत्ता, पीपल का पत्ता, बरगद का पत्ता, गूलर का पत्ता, उमर का पत्ता हो. अगर पंच पल्लव न मिले तो आम का पत्ता पर्याप्त है. इसके अलावा, मिट्टी का कलश, मिट्टी के दीये, जवारे के लिए साफ मिट्टी, साफ जवा, मौली, रोली, अक्षत, पुष्प, सिक्का, लाल-सफेद कपड़ा, गंगा जल, पंचामृत, शहद, इत्र, घी, गुड़, धूप, कपूर, नैवेद्य, मिट्टी या पीतल का अखंड ज्योति हेतु दीया, नारियल और रुई की बाती.
दान सामग्री – साल 2025 के राजा सूर्य देव हैं. ऐसे में लाल रंग की वस्तुओं जैसे मसूर दाल, लाल मिर्च, लाल कपड़े, गुड़, मूंगफली, शहद आदि का दान करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि newsjagran.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


