अवनीत कौर ने लुक्स बदलने के लिए करवाई प्लास्टिक सर्जरी? : अवनीत कौर की प्लास्टिक सर्जरी. अवनीत कौर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. उनके प्लास्टिक सर्जरी करवाने की अफवाहें आई थीं. अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है.
Avneet Kaur Plastic Surgery: एक्ट्रेस अवनीत कौर ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें इंडस्ट्री में बहुत प्यार मिला. उन्होंने मर्दानी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इन दिनों वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके प्लास्टिक सर्जरी करवाने की खबरें आई थीं. अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है.
अवनीत कौर ने लुक्स बदलने के लिए करवाई प्लास्टिक सर्जरी?

Hauterrfly से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो कैमरे से सामने बड़ी हुई हैं और उन्हें ये सुनकर अजीब लगता है कि जब लोग कहते हैं कि मैं बदल गई हूं. अवनीत ने कहा कि जब वो पहली बार स्क्रीन पर आई थीं तो वो बिल्कुल बच्ची थीं. वो 7-8 साल की थीं. तो तब से अब में अपीरियंस तो चेंज होगी ही.
प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
अवनीत ने प्लास्टिक सर्जरी की खबरों को अफवाह बताया. उन्होंने अपनी ब्यूटी के पीछे के सीक्रेट का खुलासा किया. उन्होंने कहा- ‘मैं अपनी स्किन को टाइट रखने के लिए सबकुछ करती हूं. मैंने अपने फीचर चेंज करने के लिए कुछ भी नहीं किया जैसे कि नोज जॉब. मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है. मेरे फीचर ठीक हैं.’
इन फिल्मों में दिखीं अवनीत कौर

बता दें कि अवनीत ने 2010 में शो डांस इंडिया डांस से करियर की शुरुआत की थी. वो शो से सेमी फिनाले से पहले आउट हो गई थीं. फिर उन्होंने 2012 में एक्टिंग डेब्यू किया. वो मेरी मां शो में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मर्दानी में काम किया. वो करीब करीब सिंगल में भी दिखीं. उन्होंने टीकू वेड्स शेरू में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया. इस फिल्म को कंगना रनौत ने प्रोड्यूस किया था. वो लव की अरेंज मैरिज में भी नजर आईं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


