BSNL की तरफ से आए KYC को लेकर कोई नोटिस तो हो जाएं अलर्ट : इन दिनों स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए एक फर्जी नोटिस भेज रहे हैं. इस फर्जी नोटिस में कहा जा रहा है कि आपकी सिम KYC सस्पेंड हो गई है. पीआईबी ने इस नोटिस को फर्जी बताया है.
BSNL की तरफ से आए KYC को लेकर कोई नोटिस तो हो जाएं अलर्ट

Cyber Crime: धोखाधड़ी करने की ताक में बैठे साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. कभी वो KYC अपडेट करने के नाम पर चूना लगाते हैं तो कभी डिलिवरी एड्रेस अपडेट करने के बहाने से लोगों से संपर्क करते हैं. आजकल वो BSNL के नाम से लोगों के पास फर्जी नोटिस भेज रहे हैं. पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट से इसे लेकर लोगों को अलर्ट किया है. आइए जानते हैं कि इस नोटिस में क्या लिखा होता है और कैसे इस तरह के स्कैम से बचा जा सकता है.
नोटिस में कही जा रही KYC सस्पेंड होने की बात
स्कैमर्स की तरफ से भेजे जा रहे इस नोटिस में लिखा होता है कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने आपकी सिम KYC को सस्पेंड कर दिया है. आपका सिम कार्ड 24 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा. इसमें KYC एग्जीक्यूटिव का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर भी दिया गया है. लोगों को इस नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है. पीआईबी फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस नोटिस को फर्जी बताया है. पीआईबी की तरफ से कहा गया है कि यह नोटिस फर्जी है. BSNL कभी ऐसे नोटिस नहीं भेजती.
Have you also received a notice purportedly from BSNL, claiming that the customer's KYC has been suspended by @TRAI and the sim card will be blocked within 24 hrs❓#PIBFactCheck
❌ Beware! This Notice is #Fake.
✅ @BSNLCorporate never sends any such notices. pic.twitter.com/yS8fnPJdG5
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 23, 2025 ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

आजकल स्कैमर्स डेटा चोरी और आर्थिक ठगी के लिए लोगों के पास ऐसे फर्जी ईमेल और नोटिस भेज रहे हैं. कुछ दिन पहले भारतीय डाक की तरफ से लकी ड्रॉ निकालने को लेकर भी एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की जा रही थी. ऐसे स्कैम से बचने के लिए कई सावधानियां बरतनी जरूरी हैं.
- अनजान या संदिग्ध व्यक्ति की तरफ से आए किसी भी मैसेज या ईमेल पर क्लिक न करें.
- अगर कोई सरकारी अधिकारी बनकर फोन या वीडियो कॉल पर धमकी दें तो घबराएं ना और संबंधित विभाग से संपर्क करें.
- किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP या बैंकिंग डिटेल जैसी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें.
- साइबर क्राइम का शिकार होने की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


