बेहद लग्जरी लाइफ के मालिक हैं MasterChef Winner गौरव खन्ना: ‘अनुपमा’ के बाद ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में धमाल मचाने वाले गौरव खन्ना बेहद लग्जरी लाइफ के मालिक हैं. जानिए उनकी नेटवर्थ कितनी है.
Gaurav Khanna Net Worth: ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों कुकिंग रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ को लेकर चर्चा में हैं. साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि गौरव ने ये शो जीत लिया है. हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंटसमेंट वहीं हुई हैं. इसी बीच हम आपको एक्टर की लग्जरी लाइफ से रूबरू करवा रहे हैं.
बेहद लग्जरी लाइफ के मालिक हैं MasterChef Winner गौरव खन्ना
गौरव खन्ना टीवी के एक पॉपुलर एक्टर हैं. जिन्होंने अपने करियर में कई सीरियल में काम किया. लेकिन उनको असली फेम ‘अनुपमा’ से मिला. जिसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था.

वहीं कई साल इस शो में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद गौरव ने शो को अलविदा कह दिया. इन दिनों वो कुकिंग रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं.

इस शो में उनकी डिशेज जजेस खासा पसंद भी करते हैं. वहीं अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम कर लिया है.

इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि अभी तक इसका ऑफिशियली कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है.

गौरव खन्ना रियल लाइफ में एक लग्जरी लाइफ के मालिक हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर कुकिंग शो के लिए हर हफ़्ते करीब 2.5 लाख रुपए की फीस लेते हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 79 करोड़ रुपये के आस-पास है.

बात करें गौरव की गाड़ियों की तो एक्टर के पास एक ऑडी ए6 कार है. जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है. इसके अलावा उनके पास 1.90 लाख रुपये की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है.

गौरव खन्ना का मुंबई में एक आलीशान घर भी है. जिसमें वो अपनी वाइफ और फैमिली के साथ ठाठ से रहते हैं.
आपके लिए उपयोगी जानकारी
रोजमर्रा के खर्च, निवेश और बाजार से जुड़े कई ऐसे आंकड़े हैं जो समय-समय पर बदलते रहते हैं। सोना-चांदी के भाव, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें, डॉलर-रुपया विनिमय दर या फिर IPO GMP जैसी जानकारी आपकी वित्तीय योजनाओं और निवेश संबंधी फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के जरूरी अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
इन अपडेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोने और चांदी की कीमतें निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम होती हैं। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट्स में बदलाव का सीधा असर आपकी जेब और घरेलू बजट पर पड़ता है।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर विदेशी व्यापार, निवेश और आयातित वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने में मदद करता है।
एक ही जगह पर पाएं सभी जरूरी जानकारी
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही और समय पर मिली जानकारी आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने, खर्चों की योजना बनाने और बाजार के बदलते रुझानों को समझने में मदद कर सकती है।


