Watch this Film alone As Urvashi Received Threats : इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की उस ग्लैमरस गर्ल से मिलवाने जा रहे हैं. जिनको फिल्म के एक सीन के लिए जान से मारने की धमकी मिली थी. जानिए ऐसा क्या हुआ था.
बॉलीवुड स्टार्स पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं. लेकिन कई बार एक्टर्स अपनी फिल्मों में जाने-अनजाने कुछ ऐसा कर देते हैं. जिसकी वजह से उन्हें पब्लिक के विरोध का सामना करना पड़ता है. आज ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात करेंगे. जिसमें एक्ट्रेस को एक सीन के लिए जान से मारने की धमकी दी गई थी

दरअसल ये वाक्या बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से जुड़ा है. जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स और लव लाइफ को लेकर ट्रोल होती हुई नजर आती हैं.

ये तो सभी जानते हैं कि उर्वशी रौतेला ने अपने अभी तक के करियर में कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन क्या आपको ये पता है कि जब एक्ट्रेस की फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ रिलीज हुई तो इसके एक सीन को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा था.

उर्वशी इस फिल्म में विवान भटेना और करण वाही के साथ नजर आई थी. फिल्म में उन्होंने भर भरकर इंटीमेट सीन दिए थे. लेकिन बवाल की वजह एक्ट्रेस के लवमेकिंग सीन नहीं बल्कि इसमें दिखाया गया एक दूसरा सीन था.

उर्वशी रौतेला को फिल्म के उस सीन के लिए सिर्फ ट्रोल ही नहीं किया गया बल्कि जान से मारने की धमकी भी मिली थी. दरअसल फिल्म के एक सीन में उर्वशी ने खुद की तुलना द्रौपदी से कर दी थी. जो लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी दे डाली थी.

वहीं विवाद को बढ़ता देख एक्ट्रेस ने इसपर अपनी सफाई भी दी थी. उन्होंने कहा था कि ये हमारे शब्द नहीं होते, लेखक के होते हैं. फिल्म के लिए एक स्क्रिप्ट होती है. जिसका हमें पालन करना होता. इन धमकियों से मैं बहुत सहम गई हूं.

उर्वशी रौतेला ने अपना करियर सनी देओल के साथ फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से शुरू किया था. इसके बाद वो ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘सनम रे’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

बता दें कि फिल्मों के अलावा भी एक्ट्रेस मॉडलिंग, ब्रांड शूट और ऐड से भारी भरकम कमाई करती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


