Suhana Khan In blue denim dress And trench coat Look : शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों विदेश में छुट्टियां एन्ज्वॉय कर रही हैं. अपनी इन छुट्टियों से सुहाना खान ने गार्डन में घूमते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स को ‘कभी खुशी कभी गम’ की पू याद आ रही है.
Suhana Khan In Blue Denim Dress And Trench Coat Look
विदेश में छुट्टियां मना रहीं सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान फैशन आइकन बन चुकी हैं. वह अपने स्टाइल और फैशन से हमेशा ही फैन्स का दिल जीत लेती हैं और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है. सुहाना खान इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रही हैं और वहां उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. हालांकि, इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स को ‘कभी खुशी कभी गम’ की पू याद भी आ रही है.
फैन्स को याद आई के3जी की पू

सुहाना खान ने लाइट मेकअप किया हुआ है और अपने बालों को खुला रखा हुआ है. उन्होंने लेमन येलो कलर का शोल्डर बैग कैरी किया हुआ है. सुहाना के बालों में एक सफेद रंग का छोटा सा फूल भी झूल रहा है. सुहाना के लेटेस्ट पोज देखने के बाद फैन्स को के3जी की पू याद आने लगी है. सुहाना की ब्रेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे की मम्मी भावना ने तो उन्हें पू की तरह निकनेम सू भी दे दिया है.
सुहाना खान ने दिए स्टाइलिश पोज

सुहाना खान अपनी लेटेस्ट फोटोज में काफी एलिगेंस और स्टाइल के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. सुहाना खान की ये तस्वीरें फैन्स को भी काफी पसंद आ रही हैं और वह शाहरुख खान की लाडली की खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सुहाना की ये तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
सुहाना ने डेनिम ड्रेस और ट्रेंच कोट में दिखाया स्टाइल

सुहाना खान ने नीले रंग की शॉर्ट डेनिम ड्रेस पहनी हुई है. इस ड्रेस के साथ सुहाना ने चिक स्टाइल ब्राउन कलर का ट्रेंच कोट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रही हैं. सुहाना ने अपने लुक को काले रंग के गॉगल्स के साथ पूरा किया है.
वर्कफ्रंट पर सुहाना खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान को आखिरी बार ‘द आर्चीज’ में देखा गया था, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी. सुहाना के अगले प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के साथ अगली फिल्म कर सकती हैं. इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


