Trollers Took Class Of PETA Associated Shilpa Shetty : एक्ट्रेस का खच्चर पर बैठकर चढ़ाई करने वाल वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो ट्रोलर ने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा दी. Shilpa Shetty भोले बाबा के दर्शन करने के बाद मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचीं. लेकिन चढ़ाई के लिए खच्चर का यूज किया.
Trollers Took Class Of PETA Associated Shilpa Shetty

Shilpa Shetty Troll: केदारनाथ के बाद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचीं. पिंक सूट में खच्चर पर बैठकर एक्ट्रेस का चढ़ाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. ऐसा इसलिए क्योंकि शिल्पा पेटा से जुड़ी हुई हैं. ये वो संस्था है जो जानवरों की भलाई के लिए काम करती है. ऐसे में शिल्पा का ये वीडियो देखकर लोग आग बबूला हो गए. इतना ही नहीं एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर क्लास भी लगा दी.
बहन और मां के साथ शिल्पा पहुंचीं दरबार
इस वीडियों में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा तीनों पिंक कलर का सूट पहने हुई हैं. तीनों का ये वीडियो प्राइवेट जेट के अंदर है. इसके बाद ये तीनों खच्चर पर सवार होकर चढ़ाई करते हुए दिख रहे हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. आप भी पढ़िए कि लोगों ने एक्ट्रेस को लेकर क्या-क्या कमेंट्स किए.
ट्रोलर्स ने सुनाई शिल्पा को खरी-खोटी

शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त से पेटा से जुड़ी हुई हैं. पेटा जानवरों की भलाई के लिए काम करती है और उनके हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाती है. लेकिन इस वीडियो में खुद खच्चर पर सवार होकर शिल्पा चढ़ाई करती दिखीं तो ट्रोलर्स भड़क उठे और जमकर फटकार लगा दी.
एक यूजर ने लिखा- ‘क्या फायदा इतना फिट होने का जब यात्रा ऐसे ही करनी थी.’ दूसरे ने लिखा- ‘सही में इतना योगा करने का क्या फायदा…जब तुम माता के दर्शन के लिए वॉक करके जा ही नहीं सकतीं. तुम्हें खच्चर की जरूरत क्यों पड़ी?’ इससे अच्छा है कि घर पर ही प्रे कर लेतीं. तुम लोगों को कंफर्ट और लग्जरी चाहिए हमेशा.’ तीसरे ने लिखा- ‘एनिमल हैरेसमेंट’. चौथे ने लिखा- ‘जानवर को दुख देखकर आशीर्वाद नहीं मिलेगा.’ पांचवे ने लिखा- ‘कोई फायदा नहीं बहन जानवर के ऊपर बैठकर ऐसे जाने से. पैदल जाओ या फिर हेलीकॉप्टर से जाओ. पता नहीं लोग दूसरे पर बोझ बनकर क्यों जाते हैं?
आज क्या बदला? आपकी जेब, बजट और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, घरेलू बजट और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। सोना-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG के रेट, कच्चे तेल की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक—ये सभी जानकारी आपके वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक खर्च और महंगाई पर असर डालते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की लागत को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का शुरुआती संकेत माना जाता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी न केवल आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है, बल्कि बदलते बाजार और महंगाई के बीच अपने बजट और निवेश की बेहतर योजना बनाने में भी सहायक होती है।
लेटेस्ट रेट्स, मार्केट ट्रेंड्स और निवेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


