Sonu Sat On Her Knees And Proposed To Her Boyfriend : तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी सोनू भिड़े का ड्रीमी फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फोटोशूट में झील मेहता घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड को प्रपोज करती दिखाई दे रही हैं.

Sonu Sat On Her Knees And Proposed To Her Boyfriend : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस होने वालीं झील मेहता एक लंबे समय से टीवी स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं. शोबिज से दूर झील मेहता (Jheel Mehta) जल्द ही बॉयफ्रेंड संग शादी करने वाली हैं. झील ने कुछ महीनों पहले अपने रोका सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसपर फैंस ने खूब बधाईयां दी थीं. वहीं अब झील मेहता ने शादी से पहले घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया है, जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
Sonu Sat On Her Knees And Proposed To Her Boyfriend
‘सोनू’ ने बॉयफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

झील मेहता (Jheel Mehta Instagram) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग ड्रीमी फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में झील मेहता अपने घुटनों पर जाकर बॉयफ्रेंड को अंगूठी के साथ प्रपोज करती दिखाई दे रही हैं. समंदर किनारे से झील और उनके बॉयफ्रेंड आदित्य की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.
झील ने ड्रीमी फोटोशूट के साथ एक कैप्शन भी लिखा है. जहां झील ने लिखा- ‘जब मैं तुम्हारे साथ में होती हूं, तो वह तितलियां बन जाती हैं. बार-बार इकलौता सच यही कि सब कुछ घूम फिर कर आपके पास आ जाता है. झील ने कैप्शन में पांचवी फोटो के बारे में बताते हुए लिखा, कि और ये हो गया. मेरे सपनों को सच करने का शुक्रिया.’
व्हाइट ड्रेस में झील मेहता लगीं खूबसूरत

शादी से पहले वाले ड्रीमी फोटोशूट में झील मेहता (Jheel Mehta Boyfriend) व्हाइट कलर की मिडी ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. झील के साथ ट्विनिंग करते हुए उनके बॉयफ्रेंड आदित्य ने भी व्हाइट शर्ट और ब्राउन पैंट कैरी की है. बता दें, झील मेहता ने साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले सोनू का किरदार निभाया था. कई सालों तक सोनू का किरदार निभाने के बाद पढ़ाई की वजह से शो छोड़ दिया था. अब झील मेहता एक्टिंग छोड़ अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं.
झील मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ समुद्र तट पर फोटोशूट कराया





आज क्या बदला? आपकी जेब, बजट और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, घरेलू बजट और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। सोना-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG के रेट, कच्चे तेल की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक—ये सभी जानकारी आपके वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक खर्च और महंगाई पर असर डालते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की लागत को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का शुरुआती संकेत माना जाता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी न केवल आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है, बल्कि बदलते बाजार और महंगाई के बीच अपने बजट और निवेश की बेहतर योजना बनाने में भी सहायक होती है।
लेटेस्ट रेट्स, मार्केट ट्रेंड्स और निवेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


