Harshali Malhotra Won Hearts Of Fans With Her Beauty : सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ के किरदार से रातों-रात स्टार बनी हर्षाली मल्होत्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शर्मिन सहगल यानी ‘हीरामंडी’ में नजर आए उनके किरदार ‘आलमजेब’ की अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं.
Harshali Malhotra Won Hearts Of Fans With Her Beauty

Harshali Malhotra Won Hearts Of Fans With Her Beauty : सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली प्यारी सी हर्षाली मल्होत्रा फिल्म में ‘मुन्नी’ के किरदार से रातों-रात स्टार बन गईं. उनके किरदार को इतना पसंद किया गया कि लाखों-करोड़ों की संख्या में उनके फैंस बन गए. आज के समय में हर्षाली की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं है. इतना ही नहीं, हर्षाली खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं.
हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल यानी ‘हीरामंडी’ में नजर आए उनके किरदार ‘आलमजेब’ की तरह उनकी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. हर्षाली की वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है. वीडियो में हर्षाली गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. साथ ही वो अपने लंबे घने खुले बालों में नजर आ रही हैं. साथ ही हर्षाली ने नाम में एक नथ भी पहन रखी हैं, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रही है.
हर्षाली की अदाओं के दीवाने हुए फैंस

वीडियो में फैंस हर्षाली की दिलकश और दिल जीत लेने वाली अदाओं के दीवाने हुए जा रहे हैं. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब हर्षाली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना ऐसा कोई खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. हर्षाली अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेहतरीन डांस वाली वीडियो शेयर करती रहती हैं. हर्षाली एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक जबरदस्त डांसर भी हैं. हर्षाली को डांस का बेहद शौक है. वो अक्सर डांस प्रैक्टिस वाली वीडियो में शेयर करती हैं, जिसमें उनके पैरों में घुंघरू बंधे नजर आते हैं.
हर्षाली मल्होत्रा का खूबसूरत VIDEO
हर्षाली अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी और अच्छी वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्षाली ने कैप्शन में लिखा, ‘एक बार देख लीजिये’. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का गाना ‘एक बार देख लीजिये’ सुनाई दे रहा है. हर्षाली के इस वीडियो पर अब तक काफी बड़ी संख्या में आ चुके हैं. साथ ही हर्षाली के फैंस भी उनका ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और वे कमेंट्स कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब, बजट और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, घरेलू बजट और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। सोना-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG के रेट, कच्चे तेल की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक—ये सभी जानकारी आपके वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक खर्च और महंगाई पर असर डालते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की लागत को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का शुरुआती संकेत माना जाता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी न केवल आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है, बल्कि बदलते बाजार और महंगाई के बीच अपने बजट और निवेश की बेहतर योजना बनाने में भी सहायक होती है।
लेटेस्ट रेट्स, मार्केट ट्रेंड्स और निवेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


