Heeramandi Success Party Event Attended By Celebs : संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी को देखते हुए मुंबई में सीरीज की सक्सेस पार्टी होस्ट की गई, जिसकी तमाम फोटो सामने आई हैं.
Heeramandi Success Party Event Attended By Celebs
‘हीरामंडी’ की सक्सेस पार्टी में पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई है. सभी ने ट्रेडिशनल अवतार में अपना जलवा बिखेरा. सीरीज के सितारों ने अपने स्टाइल और लुक्स से सभी को इंप्रेस किया. सामने आई तस्वीरों में सबका कातिलाना अंदाज देखने को मिला है
सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है

‘हीरामंडी’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. तभी से सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सीरीज को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. इस सीरीज की तारीफ हर तरफ हो रही है.
सक्सेस पार्टी होस्ट की गई

सीरीज की सफलता को देखते हुए इस सीरीज की सक्सेस पार्टी होस्ट की गई, जिसमें स्टारकास्ट ने अपना जबरदस्त अंदाज दिखाया. चलिए डालते हैं उनके लुक्स पर एक नजर.
ऋचा चड्डा

सीरीज में कम स्क्रीन टाइमिंग के बाद ऋचा चड्डा ने दर्शकों के दिलों को छुआ. उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया. इस पार्टी में ऋचा रेड अनारकली सूट पहने नजर आईं. इस सूट में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छिपाती दिखीं.
भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल

भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल भी सक्सेस पार्टी में ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंची. एक्ट्रेस आईस ब्लू शरारा सूट में काफी प्यारी लगीं.
एक्टर ताहा शाह

‘हीरामंडी’ की जान एक्टर ताहा शाह ने भी यहां अपने ट्रेडिशनल अंदाज से महफिल लूटी. एक्टर ब्लैक शेरवानी स्टाइल आउटफिट में नजर आए.
एक्ट्रेस संजीदा शेख

हीरामंडी में टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख भी नजर आई हैं. एक्ट्रेस सक्सेस पार्टी में भी पहुंची. इस दौरान संजीदा येलो लहंगे में बिल्कुल अप्सरा सी लगीं.
सोनाक्षी सिंहा

सोनाक्षी सिंहा ने भी इस सीरीज में अपनी अदाकारी से फैंस को इंप्रेस किया है. एक्ट्रेस सक्सेस पार्टी में भी नजर आईं. सोनाक्षी इस दौरान ब्लैक शरारा सूट में काफी खूबसूरत लगीं.
अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने सक्सेस पार्टी में अपने लुक से इंप्रेस किया.एक्ट्रेस पिंक शरारा सूट में बिल्कुल परी सी लगीं.
शेखर सुमन

शेखर सुमन ने भी सक्सेस पार्टी में अपने अंदाज से सभी को इंप्रेस किया . एक्टर ट्रेडिशनल लुक में काफी डेशिंग नजर आए.
मनीषा कोईराला

सीरीज की शान मनीषा कोईराला येलो सूट में काफी प्यारी लगीं. एक्ट्रेस ने इस सीरीज से धांसू कमबैक किया है.
शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन

शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने सीरीज में दो किरदार निभाए हैं. सक्सेस पार्टी में उनका होना तो बनता ही था. एक्टर व्हाइट कुर्ता पहने नजर आए.
फरदीन खान

फरदीन खान भी कुर्ता और पैंट पहने नजर आए. एक्टर ने इस सीरीज के साथ कमबैक किया है. उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया.
आज क्या बदला? आपकी जेब, बजट और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, घरेलू बजट और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। सोना-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG के रेट, कच्चे तेल की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक—ये सभी जानकारी आपके वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक खर्च और महंगाई पर असर डालते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की लागत को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का शुरुआती संकेत माना जाता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी न केवल आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है, बल्कि बदलते बाजार और महंगाई के बीच अपने बजट और निवेश की बेहतर योजना बनाने में भी सहायक होती है।
लेटेस्ट रेट्स, मार्केट ट्रेंड्स और निवेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


