Top 7 Murder Mystery Web Series In Hindi : ओटीटी पर कई लोग क्राइम थ्रिलर सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं. इसलिए हम आपको कुछ शानदार मर्डर मिस्ट्री सीरीज के बारे बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं.
Top 7 Murder Mystery Web Series In Hindi : सस्पेंस और थ्रिलर पर ओटीटी पर कई वेब सीरीज बनी हैं. ये सीरीज दर्शकों के एक बड़े वर्ग को खूब पसंद आती है. ओटीटी पर आप अपने पसंद की फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. अगर आप भी इस हफ्ते कुछ अच्छा और दिलचस्प देखने का मन है तो हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए हैं. चलिए आपको बताते हैं-
Top 7 Murder Mystery Web Series In Hindi
1. खाकी द बिहार चैप्टर

खाकी द बिहार चैप्टर की कहानी आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा से जुड़ी है. उनकी पोस्टिंग बिहार में हो जाती है और यहां उनका सामना खतरनाक अपराधियों से होता है. सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
2. कैंडी

ऋचा चड्ढा की वेब सीरीज कैंडी जियो सिनेमा पर उपलब्ध है. यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी रुद्र कुंड से जुड़ी होती है. यहां पर अचनाक से मर्डर होने लगते हैं और इसका सीधा कनेक्शन स्कूल से निकलता है.
3. पाताल लोक

पाताल लोक वेब सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. जयदीप अहलावत की इस सीरीज में आपको फुल सस्पेंस मिलेगा. सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
4. असुर

असुर क्राइम और रहस्यों से भरी हुई है. इस अनोखे क्राइम थ्रिलर में दुनिया के दो विरोधियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा दिखाया गया है. सीरीज जियो सिनेमा पर मौजूद है.
5. हंसमुख

हंसमुख एक सीरियल किलर की कहानी है, जिसमें एक शख्स कॉमेडी शो करते हुए खौफनाक घटनाओं को अंजाम देता है. सीरीज में मनोज पाहवा और रणवीर शौरी जैसे किरदार शामिल है. सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
6. 13 मसूरी

13 मसूरी यह वेब सीरीज वूट सेलेक्ट पर उपलब्ध है. सीरीज में श्रेया पिलगांवकर और विराफ पटेल जैसे सेलेब्स शामिल हैं. इस सीरीज में श्रेया पत्रकार की भूमिका में हैं.
7. निशाचर

निशाचर भी एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है. इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में लखनऊ के आसपास की कहानी दिखाई गई है. यह जेमप्लेक्स पर उपलब्ध है.
आज क्या बदला? आपकी जेब, बजट और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, घरेलू बजट और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। सोना-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG के रेट, कच्चे तेल की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक—ये सभी जानकारी आपके वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक खर्च और महंगाई पर असर डालते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की लागत को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का शुरुआती संकेत माना जाता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी न केवल आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है, बल्कि बदलते बाजार और महंगाई के बीच अपने बजट और निवेश की बेहतर योजना बनाने में भी सहायक होती है।
लेटेस्ट रेट्स, मार्केट ट्रेंड्स और निवेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


