पार्टनर्स की तलाश में पाकिस्तान में हजारों लोग कर रहे हैं ये Dating App डाउनलोड: डेटिंग एप पर लोग अपनी पसंद के व्यक्ति को डेट करते हैं और बात आगे बढ़ने पर इस रिश्ते को शादी तक ले जाते हैं. पाकिस्तान में कई पॉपुलर डेटिंग एप हैं.
पाकिस्तान में बेस्ट डेटिंग एप

पार्टनर्स की तलाश में पाकिस्तान में हजारों लोग कर रहे हैं ये Dating App डाउनलोड
Popular Dating App In Pakistan: डेटिंग एप का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है. लाखों की संख्या में लोग इन एप्स को डाउनलोड कर रहे हैं. एक साथ लोग कई डेटिंग एप पर एक्टिव रहते हैं और अपने जीवनसाथी की तलाश में जुटे रहते हैं. इन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में हो रहा है. हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी लोग डेटिंग एप पर अपने जीवनसाथी को तलाश रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में मोस्ट पॉपुलर डेटिंग एप कौन से हैं, आइए जानते हैं.
Also Read;
Vertical Farming 2026 – शहरों में खेती का भविष्य
पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाले Dating App
Best Dating App In Pakistan: पाकिस्तान में इस्तेमाल किए जाने वाला डेटिंग एप ‘दिल का रिश्ता‘ है. इस एप्लीकेशन को अब तक पांच मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. ये एप दावा करता है कि ये पाकिस्तान का पहला मैट्रिमोनियल एप्लीकेशन है, जो कि 100 फीसदी वेरिफाइड प्रोफाइल देता है. इस एप पर केवल पार्टनर ही एक-दूसरे को डेट नहीं कर सकते, बल्कि माता-पिता भी अपने बेटे या बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ सकते हैं.
Tinder डेटिंग एप पाकिस्तान में भी इस्तेमाल किया जाता है. इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक इस एप के यूजर हैं. दुनियाभर में इस एप को 10 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. इस एप पर भी लोग परफेक्ट मैच ढूंढते हैं. ‘पाकिस्तानी डेटिंग’ नाम से ही एक और एप्लीकेशन है, जिस पर चैट और मीट का फीचर है. इस पाकिस्तानी डेटिंग एप को 50 हजार से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. ये डेटिंग एप केवल पाकिस्तान के लोगों का ही रिश्ता कराने के लिए है.

पाकिस्तान में मोस्ट पॉपुलर डेटिंग एप में Bumble Dating App भी शामिल है. इसके अलावा Boo एप पर भी लोग डेट कर सकते हैं, फ्रेंड्स बना सकते हैं और उनसे चैट भी कर सकते हैं. Bumpy एक इंटरनेशनल डेटिंग एप है. पाकिस्तान के साथ ही दुनिया के कई देशों के लोग भी इस एप पर जुड़ सकते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


