Tripti Dimri Lottery Started As Animal Became Hit : एक फिल्म के बाद ही तृप्ति डिमरी ने अपनी फीस डबल कर दी है. कार्तिक आर्यन के साथ मूवी करने के लिए वो दुगनी फीस की डिमांड कर रही हैं. इसके बावजूद वो कार्तिक आर्यन की फीस के आप पास भी नहीं पहुंच पा रही हैं.
Tripti Dimri Lottery Started As Animal Became Hit

एनिमल मूवी में मिले चंद मिनट के रोल के बाद ही तृप्ति डिमरी के सितारे सातवें आसमान पर हैं. इस एक फिल्म के बाद ही तृप्ति डिमरी ने अपनी फीस डबल कर दी है. कार्तिक आर्यन के साथ मूवी करने के लिए वो दुगनी फीस की डिमांड कर रही हैं.
इसके बावजूद वो कार्तिक आर्यन की फीस के आप पास भी नहीं पहुंच पा रही हैं. बता दें कि तृप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया मूवी थ्री में नजर आने वाली हैं. इसके बाद भी कुछ बडे प्रोजेक्ट्स पर उनकी बातचीत जारी है. आपको बताते हैं कि भूल भुलैया 3 के लिए वो कितनी फीस ले रही हैं.

तृप्ति डिमरी ने डबल की फीस

Tripti Dimri Lottery Started As Animal Became Hit : एनिमल मूवी के बाद तृप्ति डिमरी के सितारे बुलंदी पर है. इस मूवी के बाद तृप्ति भूल भुलैया थ्री में नजर आने वाली हैं. खबर है कि इस फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी डबल फीस लेने वाली हैं. एनिमल मूवी के लिए उनकी फीस 40 लाख रुपए बताई जा रही है. अब भूल भुलैया 3 के लिए वो अस्सी लाख रुपए की डिमांड कर चुकी हैं. इससे पहले भूल भुलैया 2 के लिए कियारा आडवाणी की फीस 4 से 5 करोड़ रुपए के बीच थी.
अब इस फिल्म के तीसरे भाग में विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी साउथ में भी अपना जलवा दिखा सकती हैं. खबर है कि वो बाहुबली स्टार प्रभास के साथ फिल्म कर सकती हैं. मूवी का नाम स्प्रिट हो सकता है.

कार्तिक आर्यन की फीस
तृप्ति डिमरी ने अपनी फीस में इजाफा तो कर लिया है लेकिन वो अब भी कार्तिक आर्यन के मुकाबले काफी पीछे हैं. भूल भुलैया थ्री में कार्तिक आर्यन तृप्ति डिमरी के को स्टार हैं. वो इस फिल्म के लिए बड़ी भारी रकम ले रहे हैं. इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन की फीस 45 से 50 करोड़ रु. के बीच बताई जा रही है. जबकि तृप्ति डिमरी की फीस एक करोड़ भी नहीं पहुंच पाई है. लेकिन जिस तरह से वो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं, उसे देखते हुए ये माना जा सकता है कि बहुत जल्द वो भी करोड़ों में फीस वसूल करेंगी.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Tripti Dimri Lottery Started As Animal Became Hit के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Tripti Dimri Lottery Started As Animal Became Hit आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के ताजा रेट्स, मार्केट अपडेट और IPO जानकारी
यदि आप सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर या शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव, बाजार के रुझान और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए जरूरी
सोना, चांदी, कच्चा तेल, डॉलर, पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। वहीं IPO बाजार में भी GMP और सब्सक्रिप्शन के आंकड़े लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा रेट और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
NewsJagran पर आपको कमोडिटी, शेयर बाजार, IPO, फॉरेक्स और ईंधन कीमतों से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ मिलेगी।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार भाव, IPO GMP और बिजनेस न्यूज़ के लिए NewsJagran के साथ बने रहें।


