Sara Ali Khan Photoshoot On Street In Saree See Pics : इस फोटोशूट में काली-सफेद लेपर्ड प्रिंट की साड़ी पहने सारा अली खान बला की खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो उन्होंने सड़क पर करवाया है.
Sara Ali Khan Photoshoot On Street In Saree See Pics :
सारा अली खान का विंटेज लुक

सारा अली खान ने एक बार फिर से अपना नवाबी अदा दिखाई. सारा अली खान ने काली-सफेद रंग की लेपर्ड प्रिंट साड़ी पहने हुए एक लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. सारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं, जिनकी फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं.
सारा अली खान का लेटेस्ट फोटोशूट

सारा अली खान का यह लेटेस्ट फोटोशूट बस स्टैंड और सड़क के बीचोंबीच हुआ है. एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ काले रंग का बैकलैस ब्लाउज पहना हुआ है, जो काफी खूबसूरत है. इन तस्वीरों में सारा अली खान ने लेपर्ड प्रिंट साड़ी के साथ काले रंग की हील्स पहनी हुई हैं.
सारा ने लगया लाइट मेकअप के साथ डार्क शेड लिप्स्टिक

सारा अली खान ने अपने आधे बालों को बांधा हुआ है और दोनों तरह से एक-एक लट निकाली हुई है. सारा ने कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए हैं. सारा अली खान ने लाइट मेकअप के साथ डार्क शेड लिप्स्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया है.
सारा अली खान ने सड़क पर अपना पल्ला लहराया

फोटोशूट के दौरान सारा अली खान सड़क पर अपना पल्ला लहराती हुई नजर आ रही हैं. सारा ने सड़क के अलावा बस स्टैंड पर भी फोटोशूट करवाया है. बस स्टैंड पर उन्होंने इस फोटोशूट के लिए कई शानदार पोज भी दिए हैं.
बला की खूबसूरत लगी सारा

सारा अली खान एथनिक कपड़ों में हमेशा ही बला की खूबसूरत लगती हैं. सारा और एथनिक कपड़ों का मिलन ‘मैच इन हेवन’ जैसा है. और इस बार भी कुछ अलग नहीं था. साड़ी में सारा अली खान कयामत ढा रही थीं.
वर्कफ्रंट पर सारा अली खान

सारा अली खान फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आई थीं. वहीं, दूसरी तरफ वह करण जौहर की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में एक स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में बैक टू बैक दो फिल्मों में नजर आई थीं. सारा अली खान की ये दोनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीं.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Sara Ali Khan Photoshoot On Street In Saree See Pics के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Sara Ali Khan Photoshoot On Street In Saree See Pics आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट
ताजा बाजार भाव, कमोडिटी रेट्स और IPO GMP अपडेट जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
नोट: सभी रेट्स और बाजार से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है। निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा भाव जरूर चेक करें।


