Babymoon becoming a new trend : यह एक तरह से कपल के लिए दूसरे हनीमून की तरह ही होता है. बेबीमून शब्द एक तरह से बेबी और हनीमून से आया है. इसका मतलब है बच्चे के जन्म से पहले माता-पिता द्वारा एक छोटा सा ट्रिप या छुट्टियां बिताना.
हनीमून से कैसे अलग है बेबीमून?
शादी के बाद कपल कुछ समय अकेले में बिताना चाहता है. ऐसे में पार्टनर संग वक्त बिताने, एक-दूसरे की फीलिंग को समझने के लिए लोग हनीमून पर जाते हैं. ये एक तरह की छुट्टियां होती हैं, जिसमें नए कपल एंज्वाॅय करते हैं. लेकिन इसी तरह अब बेबीमून भी कपल के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. आखिर ये ट्रेंड क्या है और हनीमून से ये किस तरह अलग है? आइए जानते हैं…
Babymoon becoming a new trend
क्या है बेबीमून?

बेबीमून शब्द एक तरह से बेबी और हनीमून से आया है. इसका मतलब है बच्चे के जन्म से पहले माता-पिता द्वारा एक छोटा सा ट्रिप या छुट्टियां बिताना. यह एक तरह से कपल के लिए दूसरे हनीमून की तरह ही होता है. लेकिन ये कपल को बच्चे की डिलीवरी से पहले सेलिब्रेशन का एक खास मौका होता है. पति इस दौरान महिला को आरामदायक और रोमांटिक माहौल देकर उसे खास महसूस कराता है. बेबीमून कपल के लिए एक खूबसूरत अनुभव है जो माता-पिता बनने के उनके भावनात्मक सफर को और खास बना देता है.
क्यों बढ़ रहा बेबीमून का ट्रेंड?
बेबीमून व्यस्त और कामकाजी जीवन से ब्रेक का मौका देता है. हेक्टिक लाइफस्टाइल में ये लोगों के लिए ये एक ब्रेक की तरह होता है. इस छुट्टियों में कपल माता-पिता बनने की तैयारी कर सकते हैं. यह वह समय होता है जिसे वह एक दूसरे के साथ बिताकर भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं.बच्चे के आने के बाद जीवन काफी व्यस्त हो जाता है. कपल की लाइफ में और रिश्ते में कई बड़े बदलाव होते हैं. ऐसे में बेबीमून उन खास पलों को संजोने या यादगार पल बनाने का मौका देता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर बेबीमून प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. इसमें प्रेग्नेंट महिला की हेल्थ को लेकर एक बार डाॅक्टर से जरूर कंसल्ट कर लें.
- आप एक ट्रिप प्लान कर रहे हैं. डाॅक्टर की सलाह के अनुसार ही अपनी घूमने की योजना बनाएं.
- बहुत लंबा या थकाने वाला ट्रिप प्लान न करें. इससे प्रेग्नेंट महिला को दिक्कत हो सकती है.
- जहां भी जाएं, इसका ध्यान रखें कि अस्पताल और मेडिकल फैसिलिटी नजदीक हों.
बेबीमून पर कब जाएं?
बेबीमून पर प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में जा सकते हैं. इस दाैरान महिला प्रेग्नेंसी के दाैरान 14 से 28 सप्ताह के बीच बेहतर महसूस करती हैं. वहीं प्रेग्नेंसी के 37वें सप्ताह में यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.
हनीमून क्या है?
शादी के बाद कपल परिवार और दोस्तों से दूर अकेले एक साथ समय बिताता है. आमतौर पर ज्यादातर कपल्स के लिए शादी का पहला महीना सबसे खूबसूरत और स्वीट होता है. यह हनीमून इसलिए भी कहलाता है, क्योंकि इस दौरान पति-पत्नी मौज-मस्ती करते हैं और भरपूर आनंद लेते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


