Ananya Panday In Lakme Fashion Week 2024 : पांचवे दिन फैशन शो के रैंप पर शहनाज गिल, जाह्नवी कपूर-आदित्य रॉय कपूर, डायना पेंटी, अदिति राव हैदरी और अनन्या पांडे ने अपने स्टाइल का जलवा दिखाया. लैक्मे फैशन वीक का पांचवा दिन बेहद ही शानदार रहा. इस दौरान अनन्या पांडे ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. आइए, यहां देखते हैं अनन्या पांडे की लैक्मे फैशन वीक लुक वाली फोटोज…
Ananya Panday In Lakme Fashion Week 2024
अनन्या पांडे फोटोज

लैक्मे फैशन वीक के पांचवे दिन अनन्या पांडे ने भी रैंप पर अपने स्टाइल का जलवा दिखाया. अनन्या पांडे ब्लैक कलर की शिमरी मिनी ड्रेस में रैंप पर वॉक करती नजर आईं. अनन्या की ड्रेस पर राइट साइड प्लेन रखी गई थी, तो लेफ्ट साइड फूलों और पत्तियों का डिजाइन बनाया गया था.
अनन्या पांडे सिजलिंग लुक

अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर की सिजलिंग मिनी ड्रेस के साथ ब्लैक लॉन्ग बूट्स कैरी किए थे. फैशन शो के लिए अनन्या ने कानों में ड्रेस के साथ मैचिंग ईयरिंग्स के अलावा किसी भी तरह की हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं की थी. एक्ट्रेस ने डार्क आईमेकअप के साथ सटल लुक कैरी किया था. अनन्या ने बहुत ही लाइट ब्राउन लिपशेड से अपना लुक पूरा किया था.
अनन्या पांडे ने स्टाइल से लूटी लाइमलाइट

अनन्या पांडे ने सिजलिंग अवतार के लिए बालों को पोनी में स्टाइल किया था. अनन्या पांडे ने रैंप पर अपने कॉन्फिडेंस और अदाओं का जमकर जलवा दिखाया. अनन्या की लेटेस्ट लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
अनन्या पांडे का ग्लैमर का जलवा

बता दें, अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन वीक 2023 में आदित्य रॉय कपूर के साथ रैंप वॉक किया था. लेकिन इश बार आदित्य रॉय कपूर फैशन वीक में जाह्नवी कपूर के साथ रैंप शेयर करते नजर आए. वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए फैशन शो में वॉक किया था.
अनन्या पांडे की फिल्में

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार खो गए हम कहां फिल्म में दिखाई दी थी. एक्ट्रेस की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी. तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही एक बिग बजट मूवी में दिखाई देने वाली हैं.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Ananya Panday In Lakme Fashion Week 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Ananya Panday In Lakme Fashion Week 2024 आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के ताजा रेट्स, मार्केट अपडेट और IPO जानकारी
यदि आप सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर या शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव, बाजार के रुझान और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए जरूरी
सोना, चांदी, कच्चा तेल, डॉलर, पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। वहीं IPO बाजार में भी GMP और सब्सक्रिप्शन के आंकड़े लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा रेट और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
NewsJagran पर आपको कमोडिटी, शेयर बाजार, IPO, फॉरेक्स और ईंधन कीमतों से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ मिलेगी।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार भाव, IPO GMP और बिजनेस न्यूज़ के लिए NewsJagran के साथ बने रहें।


