Shehnaaz Gill Vs Isha Malviya In Lakme Fashion Week : इन दिनों मुंबई में लेक्मे फैशन वीक का आयोजन चल रहा है. इस फैशन वीक में बॉलीवुड और टेलीविजन सेलिब्रिटी रैंप वॉक कर रहे हैं और शो स्टॉपर बन रहे हैं. इसी कड़ी में शहनाज गिल और ‘बिग बॉस’ फेम ईशा मालवीय ने भी रैंप वॉक किया. जहां शहनाज गिल वेस्टर्न में नजर आईं तो वहीं ईशा मालवीय ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं.
Shehnaaz Gill Vs Isha Malviya In Lakme Fashion Week :
जंपसूट में शहनाज गिल

शहनाज गिल ने लेक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक किया. इस दौरान शहनाज गिल वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने ग्रे और ब्लू कलर का स्टाइलिश जंपसूट पहना हुआ था. शहनाज ने जंपसूट के ऊपर डेनिम की जैकेट भी पहनी हुई थी, जो इस जंपसूट को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रही थीं.
शहनाज गिल की कातिलाना अदाएं

शहनाज गिल ने अपने इस वेस्टर्न आउटफिट के साथ बोल्ड मेकअप किया हुआ था और बालों को वेट लुक के साथ खुला रखा हुआ था. शहनाज गिल रैंप पर काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं. शहनाज गिल की रैंप वॉक की कातिलाना अदाएं फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं.
शहनाज गिल की नाक के बीचोंबीच पहने नोज रिंग ने खींचा ध्यान

शहनाज गिल ने रैंप पर अपनी किलर अदाओं से सबका दिल जीत लिया. शहनाज गिल के लुक में एक चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा और वह था उनका नाक के बीचोंबीच नोज रिंग पहनना. यह उनके लुक का हाइलाइट रहा.
ट्रेडिशनल लुक में ईशा मालवीय

वहीं, दूसरी तरफ बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ईशा मालवीय ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने नीले रंगा का लहंगा स्टाइल प्लाजो पहना था. इसके साथ मैचिंग और सीक्वेंस वर्क वाली ग्लैमरस चोली थी. इसके ऊपर ईशा ने दुपट्टे की जगह उसी के स्टाइल की जैकेट पहनी हुई थी.
ईशा मालवीय ने अदाओं से जीता दिल

ईशा मालवीय ने ग्लॉसी मेकअप किया हुआ था और कानों में बड़े ईयररिंग्स पहने थे. ईशा ने अपने बालों को बांधा हुआ था और ग्लॉसी लिप्स्टिक के साथ ही लुक को पूरा किया. ईशा मालवीय रैंप वॉक के दौरान कॉन्फिडेंट नजर आईं. उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Shehnaaz Gill Vs Isha Malviya In Lakme Fashion Week के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Shehnaaz Gill Vs Isha Malviya In Lakme Fashion Week आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के ताजा रेट्स, मार्केट अपडेट और IPO जानकारी
यदि आप सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर या शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव, बाजार के रुझान और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए जरूरी
सोना, चांदी, कच्चा तेल, डॉलर, पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। वहीं IPO बाजार में भी GMP और सब्सक्रिप्शन के आंकड़े लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा रेट और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
NewsJagran पर आपको कमोडिटी, शेयर बाजार, IPO, फॉरेक्स और ईंधन कीमतों से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ मिलेगी।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार भाव, IPO GMP और बिजनेस न्यूज़ के लिए NewsJagran के साथ बने रहें।


