Happy Akshaya Tritiya 2025 : गजकेसरी योग के प्रभाव से धन और नौकरी में खासकर लाभ मिलता है. इस साल अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग बनने जा रहा है, जो कुछ राशियों की तकदीर बदल सकता है.
Happy Akshaya Tritiya 2025
अक्षय तृतीया पर शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी बनेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सदा सफल और संपन्न होते हैं.
30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है. इस साल अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है. ऐसे में कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान होंगी और इन्हें धन-व्यापार, नौकरी सभी में लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया बहुत शुभ है. गजकेसरी योग अपकी कुंडली में लग्न स्थान पर बनेगा. इससे आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि हो सकती है. आय के नए रास्ते खुलेंगे. पुराने जिन कामों को लेकर परेशान हैं वो पूरे होंगे.
कर्क राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया और गजकेसरी योग का यह संयोग करियर में नई ऊंचाई देने वाला साबित हो सकता है. मनचारी नौकरी के अवसर मिलेंगे, पुराने निवेश से धन आएगा. तनाव कम होगा.

धनु राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी योग आय के नए स्तोत्र खोलेगा. व्यापार में योजनाएं लाभ देंगी और ग्राफ ऊंचा होगा. विदेश यात्रा के योग हैं. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे.
गजकेसरी योग करियर में उन्नति और व्यवसाय में सफलता दिलाता है.गजकेसरी योग व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और ज्ञान में निपुणता हासिल करने में मदद करता है. इस योग से व्यक्ति को धन, संपत्ति और भाग्य प्राप्त होता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


