Know The Right Way To Take Thyroid Medicine : थायराइड की दवा लेने के बाद फाइबर, कैल्शियम या आयरन से भरपूर चीजें नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इनसे दवा सही तरह नहीं घुल पाती और अपना असर नहीं दिखा पाती है.
Thyroid Medicine Time : थायराइड बीमारी भारत में सबसे कॉमन एंडोक्राइन डिसऑर्डर में से एक है. थायराइड पर अलग-अलग अध्ययनों के अनुसार, देश में करीब 42 मिलियन लोग थायराइड से पीड़ित हैं. यह दो तरह के होते हैं हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म. हाइपोथायरायडिज्म यानी थायराइड कम होने पर वजन बढ़ने, थकान, सुस्ती, ठंड लगने, कब्ज, ड्राई स्किन जैसी समस्याएं होती हैं. वहीं, बढ़े हुए थायराइड यानी हाइपरथायरायडिज्म में वजन कम होना, सुस्ती, दस्त, घबराहट, बेचैनी और नींद की कमी हो सकती है.
Know The Right Way To Take Thyroid Medicine
कभी-कभी गांठें बढ़ने पर आवाज भारी होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में थायरॉइड ग्रंथि के ज्यादा एक्टिव या कम एक्टिव होने पर ज्यादातर मरीज हार्मोन दवाएं लेते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोगों को इसका सही तरीका नहीं पता होता है. चलिए जानते हैं थायराइड की दवा खाने के कितने समय बाद कुछ नहीं खाना चाहिए
थायराइड की दवा के कितने समय बाद तक कुछ नहीं खाना चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, थायराइड की दवा सुबह खाली पेट लेनी चाहिए और इसके बाद 50 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए. हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) की दवा सुबह खाली पेट लेनी चाहिए, जबकि हाइपरथायराइडिज्म (Hyperthyroidism) की दवाएं कभी भी ली जा सकती हैं.
थायराइड की दवा खाने के बाद क्या पानी पी सकते हैं.
डॉक्टर्स का कहना है कि थायराइड की दवा बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित हो जाएं, इसके लिए दवा की डोज के बाद कुछ भी खाने में गैप लेना चाहिए. इस दवा के साथ किसी भी एंटासिड या अन्य दवाओं से बचें, क्योंकि वे थायराइड दवा के अवशोषण में समस्या पैदा कर सकते हैं. डॉक्ट्स के अनुसार, थायरॉइड की गोली लेने के लगभग एक घंटे तक मरीजों को पानी के अलावा कुछ भी नहीं खाना या पीना चाहिए.
थायराइड की दवा लेने के बाद क्या न खाएं

थायराइड की दवा लेने के बाद फाइबर, कैल्शियम या आयरन से भरपूर चीजें नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इनसे दवा सही तरह नहीं घुल पाती और अपना असर नहीं दिखा पाती है. अगर आप थायरॉइड की जांच के लिए जा रहे हैं तो इससे पहले खाली पेट ही रहें, ताकि सही रिजल्ट मिल सके. अगर इस बीमारी का टेस्ट रैंडम तरीके से या दिन के किसी भी समय किया जाए तो रिपोर्ट सही नहीं आती.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


