करण सिंह ग्रोवर आज टॉप एक्ट्रेस का पति और 200 करोड़ का मालिक: तस्वीर में नजर आ रहा ये वो एक्टर है. जिसने टीवी की दुनिया में दमदार पहचान बनाई लेकिन जब बड़े पर्दे का रुख किया तो अपना चार्म बरकरार नहीं रख पाया. आपने पहचाना?
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं. जिन्होंने टीवी की दुनिया से निकलकर बड़े पर्दे पर काम किया. इनमें कुछ फ्लॉप रहे और कुछ ने सफलता का मुकाम हासिल किया. लेकिन आज हम जिसकी बात कर रहे हैं. वो एक्टर अभी तक अपने दम पर एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दे पाया. बावजूद इसके उनकी पॉपुलैरिटी काफी तगड़ी है. वो 200 करोड़ के मालिक हैं और एक टॉप हसीना के पति भी. क्या आपने पहचाना?
करण सिंह ग्रोवर आज टॉप एक्ट्रेस का पति और 200 करोड़ का मालिक
दरअसल हम बात कर रहे हैं दिल्ली के एक पंजाबी सिख परिवार में जन्मे करण सिंह ग्रोवर की. जिन्होंने अपनी स्कूलिंग सऊदी अरब से पूरी की. वहीं इसके बाद वो मुंबई आ गए और यहां आईएचएम मुंबई से होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की.
बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि करण सिंह ग्रोवर ने एक्टिंग में आने से पहले एक होटल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया था. हालांकि एक्टर बनने के चलते उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी.
फिर काफी स्ट्रगल के बाद करण को एकता कपूर का सीरियल ‘कितनी मस्त है ज़िंदगी’ मिला. हालांकि करण को स्टारडम ‘दिल मिल गए’ से मिला. जिसमें वो डॉ अरमान मलिक के किरदार में नजर आए.
इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘कबूल है’ जैसे कई शानदार और सुपरहिट सीरियल्स में अपना एक्टिंग का हुनर दिखाया.

टीवी पर नाम कमाने के बाद करण ने बड़े पर्दे का रुख किया. उनका फिल्मी सफर साल 2008 में आई फिल्म ‘भ्रम’ से शुरू हुआ. इसके बाद वो ‘अलोन’ में बिपाशा बसु संग दिखे. लेकिन दोनों की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही.

‘अलोन’ के बाद करण ने कुछ और फिल्मों में भी काम किया. लेकिन सभी मल्टी स्टारर थी. अभी तक एक्टर खुद के दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए. बता दें कि ‘अलोन’ के सेट पर करण और बिपाशा एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे. फिर दोनों ने शादी भी रचा ली.

2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी. फिर दोनों का तलाक हो गया. फिर साल 2012 में उन्होंने जेनिफर से शादी की थी. लेकिन ये रिश्ता भी साल 2014 में टूट गया.

करण ने साल 2016 में बिपाशा बसु से शादी की थी. उस वक्त बिपाशा का नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार था. लेकिन शादी के बाद वो एक्टिंग से दूर हो गई. आज ये कपल एक बेटी देवी के पेरेंट्स हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर आज करीब 224 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


