इन 5 तरीकों से तुरंत पता लगाएं कहीं डुप्लीकेट iPhone तो नहीं खरीद लाए : iPhone सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्मार्टफोन्स में से एक बन गया है। आज के समय में जहां एक ओर iPhone की डिमांड है, वहीं दूसरी ओर डुप्लीकेट iPhone का मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है. आपको बताएंगे 5 ऐसे ट्रिक्स जिनसे आप खुद ही पहचान सकते हैं कि आपका iPhone असली या नकली है.
इन 5 तरीकों से तुरंत पता लगाएं कहीं डुप्लीकेट iPhone तो नहीं खरीद लाए
आजकल iPhone अपनी शानदार परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के कारण सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन बन चुका है.

बहुत से लोग इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद रहे हैं, लेकिन डुप्लीकेट iPhone मिलने का डर भी उतना ही बड़ा है.

Siri से आप आसानी से पहचान सकते हैं कि आपका iPhone असली है या नकली, क्योंकि डुप्लीकेट iPhones में Siri सही तरीके से काम नहीं करती.

आप “Hey Siri, what’s the weather like today?” जैसे कमांड देकर Siri की प्रतिक्रिया चेक कर सकते हैं.

Apple की ऑफिशियल “Check Coverage” वेबसाइट पर जाकर iPhone का Serial Number डालकर आप पता लगा सकते हैं कि फोन असली है या नहीं.

फोन की सेटिंग्स में जाकर General > About में आपको Serial Number मिलेगा जिसे वेबसाइट पर डालना होगा.

‘Gyroscope Test’ या ‘Sensor Test’ जैसी ऐप्स से भी आप जान सकते हैं कि डुप्लीकेट iPhone में कौन-कौन से फीचर्स काम नहीं कर रहे.

Apple की ‘Measure’ ऐप AR तकनीक पर काम करती है और सिर्फ असली iPhones में ही सही तरीके से काम करती है. अगर ऊपर बताए गए किसी भी तरीके में गड़बड़ी नजर आती है, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए कि आपका iPhone डुप्लीकेट हो सकता है.

अगर आप अपने iPhone को iTunes या Finder से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं तो हो सकता है फोन नकली हो.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


