REET Certificate 2025 Out Know The Validity And Steps To Download PDF: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 27 जून 2025 को REET प्रमाणपत्र 2025 जारी कर दिया है। यह प्रमाणपत्र अब rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in दोनों वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार REET परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अपने रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करके अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Exam 2025 Certificate: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने REET 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र reet2024.co.in पर जारी कर दिए हैं। यह प्रमाणपत्र अब आजीवन वैध है और सरकारी शिक्षक पदों के लिए जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) पास की है, वे अब अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में डाउनलोड करने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक की जानकारी दी गई है।
REET Certificate 2025 Out Know The Validity And Steps To Download PDF
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्र जारी करता है। यह सर्टिफिकेट सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को अपने सर्टिफिकेट के लिए RBSE की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reet2024.co.in पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
REET परिणाम 8 मई 2025 को जारी हुआ। इस वर्ष की परीक्षा में 6.36 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए। इनमें से 1,95,847 अभ्यर्थी लेवल 1 में पास हुए, जबकि 3,93,124 अभ्यर्थी लेवल 2 में सफल रहे। वहीं, 47,097 उम्मीदवारों ने दोनों स्तरों में सफलता प्राप्त की। REET 2025 का प्रमाणपत्र और मार्कशीट अब आजीवन वैध हैं।
REET Certificate 2025 Download Link
REET 2025 प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको केवल अपना लॉगिन विवरण—जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि—की जरूरत होगी। यह सर्टिफिकेट राजस्थान में सरकारी शिक्षक पदों के लिए पात्रता का प्रमाण होता है। REET लेवल 1 प्रमाणपत्र आपको कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक शिक्षक पद के लिए योग्य बनाता है, जबकि लेवल 2 सर्टिफिकेट से आप कक्षा 6 से 8 तक उच्च प्राथमिक शिक्षक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Certificate 2025 Link-1 | यहां क्लिक करें |
REET 2025 Certificate Link-2 | यहां क्लिक करें |
REET Exam 2025 Certificate Link-3 | यहां क्लिक करें |
REET Certificate 2025 Validity: जाने रीट सर्टिफिकेट की वैधता कितनी है?
REET सर्टिफिकेट 2025 अब आजीवन वैध है। यानी, एक बार पास करने के बाद आपको यह परीक्षा दोबारा नहीं देनी होगी। इस सर्टिफिकेट के जरिए आप भविष्य में कभी भी राजस्थान के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रमाण है कि आप राजस्थान में शिक्षक बनने के योग्य हैं।
How to download REET 2025 Certificate PDF? : डाउनलोड करें रीट प्रमाण पत्र
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रीट सर्टिफिकेट 2025 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले reet2024.co.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “REET 2025 Certificate Download” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा – इसे PDF में डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
REET परीक्षा 2025 प्रमाण पत्र में क्या विवरण उल्लिखित हैं?
REET परीक्षा 2025 प्रमाण पत्र में आम तौर पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं:
- परीक्षार्थी का नाम
- पिता/पति का नाम
- जन्मतिथि
- रीट परीक्षा Roll Number
- परीक्षा वर्ष और तिथि (2025)
- स्तर (Level‑1 या Level‑2)
- अधिकतम अंक, प्राप्त अंक एवं उत्तीर्ण प्रतिशत
- पास/फेल स्टेटस
- आधिकारिक हस्ताक्षर और मुहर (सचिव/मान्यता प्राधिकारी के द्वारा)
- प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि
Also Read;