PM Modi awarded Trinidad and Tobago’s highest honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है। पीएम मोदी यह सम्मान हासिल करने वाले पहले विदेशी हैं। त्रिनिदाद की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने अपने हाथों से पीएम मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इस सम्मान के राष्ट्रपति क्रिस्टीन और पीएम कमला परसाद को धन्यवाद दिया। इस सम्मान के मिलने के बाद पीएम मोदी के पास 25 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हो गए हैं। आपको बता दें इसी दौरे पर इससे पहले पीएम को घाना में भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।
विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने इसके लिए त्रिनिदाद की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी के लिए यह 25वां सबसे बड़ा सम्मान है।
PM Modi awarded Trinidad and Tobago’s highest honour
पीएम मोदी को यह सम्मान देने के एक दिन पहले त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला परसाद बिसेसर ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की थी। स्थानीय सरकार के मुताबिक पीएम मोदी को यह सम्मान उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ उनके गहरे जुड़ाव और कोविड-19 के दौरान उनकी मानवीय सहायता के लिए दिया गया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच में शाश्वत और गहरी मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मैं त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने के लिए सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह सम्मान दोनों देशों के बीच शाश्वत और गहरी दोस्ती का प्रतीक है। 140 करोड़ भारतीयों की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए सम्मान की बात है।”
त्रिनिदाद की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों के जरिए दोनों देशों के गहरे रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 180 साल पहले भारतीय लोग एक लंबी और मुश्किल यात्रा के बाद इस धरती पर आए और उन्होंने कैरेबियाई और भारतीय संस्कृति को आपस में जोड़ दिया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की महिला लीडरशिप की भी सराहना की। उन्होंने कहा,”इस देश ने दो शानदार महिला नेताओं को राष्ट्र्पति और प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। वह गर्व से अपने आप को भारतीय डायस्पोरा की बेटियां कहती हैं और अपनी विरासत पर गर्व करती हैं।
Also Read;