FWICE boycotts Pakistani artists : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ ने पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों को भारत में बायकॉट करने की मांग तेज हो गई है
FWICE Boycotts Pakistani Artists
Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों के बायकॉट की मांग को फिर से हवा दे दी है, जिसकी शुरुआत फवाद खान की अपकमिंग हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ से हुई है.
मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट पर हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे.
पाकिस्तानी कलाकारों को किया बायकॉट

एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा, “पहले से जारी निर्देशों के बावजूद, हमें हाल ही में हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के लिए पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ काम किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है. पहलगाम में हुए हालिया हमले को ध्यान में रखते हुए , एफडब्ल्यूआईसीई एक बार फिर किसी भी भारतीय फिल्म या एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों को बायकॉट करने के लिए बाध्य है. इसमें दुनिया में कहीं भी काम करना या परफॉर्मेंस देना शामिल है.”
एफडब्ल्यूआईसीई ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में यह निर्देश जारी किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
एफडब्ल्यूआईसीई की कड़ी वार्निंग
बुधवार को एक बयान में, ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक बार फिर भारतीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग से सभी पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों के साथ काम नहीं करने की मांग किया. पांच लाख से अधिक सदस्यों वाले एफडब्ल्यूआईसीई ने वार्निंग दी है कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगा.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


